Move to Jagran APP

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज हत्या की तहरीर

कोतवाली चंदपा के कुंवरपुर का मामला मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 01:20 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:00 AM (IST)
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी  जान, दहेज हत्या की तहरीर
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज हत्या की तहरीर

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली चंदपा के गांव कुंवरपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

loksabha election banner

महेंद्र सिंह निवासी गांव मदनपुर कोतवाली खंदौली (आगरा) ने वर्ष 2018 में अपनी दो बेटियों की शादी चंदपा के गांव कुंवरपुर में की थी। बड़ी बेटी लक्ष्मी पत्नी जितेंद्र पिछले कुछ समय से मायके में रह रही है। रविवार को महेंद्र सिंह की छोटी बेटी 25 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी योगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी ससुराल वालों ने पुलिस को दी। चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मृतका के मायके वालों सूचना दी गई। वे पहले गांव पहुंचे। फिर पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। मृतका के पिता का आरोप है ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इसके लिए उनकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। उनकी पुत्री की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतका ने अपने पीछे छह माह की बेटी नित्या को बिलखते छोड़ा है। फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में हुई मजदूर की मौत

संस, हाथरस : शहर से सटे गांव सीर निवासी प्रमोद कुमार (50) पुत्र रामप्रकाश अलीगढ़ रोड स्थित नगला उम्मेद की गलीचा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रविवार को भी फैक्ट्री में गया था। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त प्रमोद व उसके साथी एक गाड़ी में धक्का लगा रहे थे। इसी बीच प्रमोद को चक्कर आया और वह वहीं गिर गया। साथी घबरा गए और प्रमोद को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन शव लेकर गांव चले गए। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोई जानकारी नहीं मिली है। नहर में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चितापुर के निकट नहर में रविवार को तड़के शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

शौच के लिए गए ग्रामीणों को शव दिखा तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंची। शव को बाहर निकाला। उम्र करीब तीस साल के करीब बताई गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया है कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। यदि शिनाख्त नहीं होती है तो दाह संस्कार करा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.