संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराली फरार
संवाद सूत्र हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गाव महामई सलामत नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
आरोप
- मायके पक्ष ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
- 15 दिन पहले विवाहिता के पिता ने ससुरालियों को समझाया था
संवाद सूत्र, हाथरस : कोतवाली क्षेत्र के गाव महामई सलामत नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद ससुरालीजन फरार हो गए। कोतवाली में मृतका के पिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रेम सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी गाव हरनोखा थाना परौर जिला शाहजहापुर ने रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री सोनी की शादी 27 अप्रैल 2014 को सिकंदराराऊ क्षेत्र के गाव महामई सलामत नगर निवासी श्रवण चौहान पुत्र गजेंद्र सिंह के साथ की थी। कुछ दिनों बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक बोलेरो कार की माग करने लगे। 15 दिन पूर्व प्रेम सिंह पुत्री की ससुराल आए थे। जहां पुत्री ने ससुरालीजनों द्वारा दी जा रही यातनाओं के बारे में अवगत कराया। पिता ने ससुरालीजनों को समझाया और शीघ्र कार का इंतजाम कर देने को कहा। शुक्रवार को ससुरालीजनों ने सोनी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर ससुरालीजन फरार हो गए। उक्त मामले की जानकारी पीड़ित के भाजे ने दी। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। रिपोर्ट में पति, ससुर, सास, बड़ी ननद, जेठ व जेठानी को नामजद किया है।