Move to Jagran APP

बच्चों को दें सांविधानिक मूल्यों की जानकारी भी

सेट फ्रांसिस इंटर कालेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमिनार में किया गया आह्वान।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 03:31 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 03:31 AM (IST)
बच्चों को दें सांविधानिक मूल्यों की जानकारी भी
बच्चों को दें सांविधानिक मूल्यों की जानकारी भी

जासं, हाथरस : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के अंतर्गत किया गया। इसमें सोलह स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व प्रधानाचार्यों ने विचार विमर्श किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉ. राबर्ट वर्गिस ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। बताया कि आज के बच्चे हमारे आधुनिक व प्राचीन भारत की जानकारी रखें। अपनी संस्कृति व भाषाओं की जानकारी रखें। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी बच्चों को होनी चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम् यानि देश-विदेश के बारे में जानकारी हो। अब नई शिक्षा नीति, फाउंडेशन, प्री-प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी के आधार पर लागू की जाएगी। बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षण दे सकते हैं। फादर ने नई शिक्षा नीति के अनेक सूक्ष्म पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। अंत में अपने संदेश में कहा कि आशा करता हूं कि ये पॉलिसी हमारे लिए बहुत लाभकारी हो और हम बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचें।

संत विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने कहा कि बच्चों का शिक्षण कैसे प्रभावशाली हो, इस पर हमें काम करना होगा। इस नीति को समझने के लिये समर्पित हों। हमें बच्चों को प्यार से शिक्षण देना होगा। इस अवसर पर बहुत से शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस नीति के तहत प्रश्न पूछे।

अंत में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की शिक्षिका अलका शर्मा ने सभी प्रधानाचायों व शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार जताया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा, सीमैक्स इंटरनेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अनुज कुमार वर्मा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे।

प्रश्नोत्तरी में शालिनी रहीं प्रथम

जासं, हाथरस : नेहरू युवा केंद्र की ओर से जल संरक्षण अभियान के तहत विकास खंड सासनी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व कार्यक्रम में अंजली वर्मा अध्यापिका ने युवाओें को जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी उपाध्याय, द्वितीय स्थान कविता शर्मा व तृतीय स्थान अरुण कुमार ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंजली वर्मा, हरीश शर्मा, जेपी यादव, मोनी रावत स्वयं सेविका द्वारा जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.