सातों में ब्लॉकों में आखिरी दिन नामांकन के लिए लंबी लाइन
हाथरस सासनी सादाबाद सिकंदराराऊ सहपऊ सहित सातों ब्लॉकों में उमड़ी भारी भीड़ शांति बनाए रखने के लिए फोर्स रही तैनात अफसर भी भ्रमण करते रहे
जासं, हाथरस : रविवार को नामांकन के आखिरी दिन प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारों ने दमखम से नामांकन किया। ट्रैक्टर ट्रालियों के अलावा मोटरसाइकिलों से अपने समर्थकों को लाए थे। कुछ विकास खंडों में नामांकन की लंबी लाइन के कारण आठ बजे तक नामांकन चलता रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के इंतजाम रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी जायजा लेते रहे। भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम भी लगा रहा।
हाथरस, सादाबाद, सहपऊ, हसायन में नामांकन
जनपद के सभी ब्लॉकों में शनिवार और रविवार को नामांकन के लिए भीड़ लगी रही। हाथरस ब्लॉक में दो दिनों में प्रधान पद के लिए कुल 585, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 382 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 591 नामांकन हुए हैं।
ब्लॉक सादाबाद में प्रधान पद के लिए कुल 603, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 419, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 537 लोगों ने पर्चा भरा है। ब्लॉक सहपऊ में प्रधान पद के लिए 483, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 368, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 327 मैदान में उतरे हैं। वहीं ब्लॉक हसायन में प्रधान पद के लिए कुल 620, क्षेत्र पंचायत के लिए 368, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 722 ने नामांकन दाखिल किया है। मुरसान में नामांकन :
मुरसान ब्लॉक में रविवार को प्रधानी के 215 नामांकन हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 204 नामांकन किए गए हैं। इस प्रकार दो दिनों में ग्राम प्रधानी के कुल 625 और बीडीसी के 385 नामांकन किए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के दो दिनों में कुल 582 नामांकन किए गए हैं। सिकंदराराऊ में नामांकन
सिकंदराराऊ में रविवार को ग्राम प्रधान के 124, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 118, ग्राम पंचायत सदस्य के 424 नामांकन दाखिल किए गए। शनिवार को ग्राम प्रधान के 338, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 251, ग्राम पंचायत सदस्य के 71 नामांकन दाखिल किए गए थे। इस प्रकार दो दिन में ग्राम प्रधान के कुल 462, क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 369, ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 495 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। सासनी में नामांकन
सासनी ब्लॉक में रविवार को ग्राम प्रधान के 250 फार्म भरे गए। शनिवार को 461 फार्म भरे गए थे। प्रधानी के लिए कुल 711 नामांकन हुए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के शनिवार को 221, रविवार को 243 नामांकन के साथ दो दिनों में कुल 464 नामांकन हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के दोनों दिनों में कुल 615 नामांकन जमा हुए हैं।