चलो मिलकर उड़ाते हैं गुलाल-ए-प्यार होली में
संसू हाथरस सिकन्दराराऊ में भाईचारा सेवा समिति एवं विमल साहित्य संवर्धक संस्था के संयुक्त तत्वा
संसू, हाथरस : सिकन्दराराऊ में भाईचारा सेवा समिति एवं विमल साहित्य संवर्धक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन के मौके पर काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता हरपाल सिंह यादव और संचालन अवशेष विमल ने किया। भाईचारा सेवा समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी व प्रातीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं प्रातीय संयोजक संजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिवम कुमार आजाद की सरस्वती वंदना के बाद हास्य कवि पंकज पण्डा ने पढ़ा। 'रंग न हों बदरंग ध्यान ये रखना होली में। कहीं लड़ाई और न दंगा करना होली में।' शायर शिवम
कुमार आजाद के पढ़ा। 'चलो मिलकर उड़ाते हैं गुलाल ए प्यार होली में। रंगेंगे प्यार के रंग में तुम्हें दिलदार होली में।' अवशेष विमल ने पढ़ा। बिन तुम्हारे न होली मनायेंगे हम, रंग हाथों में लेकर चले आइये।
कवियत्री कविता भारद्वाज ने सुनाया।
'कान्हा ने मारी पिचकारी होली में।
रंग बिरंगी हुई राधिका होली में।'
गीतकार ललित मोहन भारद्वाज ने पढ़ा। 'जो नफरत पली हैं दिलों में,
आज होली में सबको जला दें।' अवनीश यादव ने सुनाया। 'आज मनायेंगे हम होली आपस में मिलकर, वीर हमारे तो पहले ही होली खेल गए।' मुनेश नारायण ने पंक्तियां पढ़ीं।
'आई होली आई और सबको बधाई
एक दूसरे रंग सब डालो हिलमिल के।'
इस अवसर पर जाकिर भारती, सुरेश सैनी, प्रेमबाबू माहौर, सत्यप्रकाश गोला, राम एडवोकेट, राजकुमार, राजेश यादव, चंदू बघेल, योगेंद्र बघेल, मनोज प्रधान, जयचंद्र लोधी, विनय कोहली, हरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
----
महिलाओं ने किया होलिका पूजन
संसू,सिकंदराराऊ : नगर व क्षेत्र में बुधवार को होली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। जहा महिलाओं ने घर पर होली रखकर पूजा अर्चना की। वही विभिन्न मोहल्लों एवं गावों में सार्वजनिक स्थलों पर रखी गई होली की धार्मिक आस्था के अनुसार परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गई । युवाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर खूब होली खेली।