Move to Jagran APP

महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया विधिक साक्षरता शिविर

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 12:39 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 12:39 AM (IST)
महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ
महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

जासं, हाथरस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिलाओं को विधिक जानकारी देने के लिए मंगलवार को आगरा रोड स्थित कृपा भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

प्राधिकरण के सचिव सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग सुशील कुमार सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। आज बेटियां उच्च पदों पर आसीन हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपनी बेटियों को पढ़ाएंगे और कन्या भू्रण हत्या के प्रति आवाज उठाएंगे।

अपर सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग जीशान मेंहदी ने बताया कि उत्पीड़न से परेशान महिलाएं अपने पति से भरण-पोषण अधिनियम की धारा 125 के अंतर्गत अपने लिए गुजारा भत्ता पाने की अधिकारी हैं। अपर सिविल जज भावना शर्मा ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या कानूनी अपराध है जिसके लिए सजा का प्रावधान है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये हम सभी को आगे आना होगा। अपर सिविल जज नेगी चौधरी ने पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया कि यह एक्ट बच्चों के यौन अपराधों से जु़ड़े गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। यदि अभियुक्त एक किशोर (टीनएज) है, तो उसके ऊपर किशोर न्यायालय अधिनियम में केस चलाया जाएगा। अपर सिविल जज गौरवदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा लिग के आधार पर भेदभाव को रोकने में भी मदद करती है। शिक्षा महिलाओं को जीवन के मार्ग को चुनने का अधिकार देने का पहला कदम है, जिस पर वह आगे बढ़ती हैं। अपर सिविल जज अम्रतांशु राज ने कहा कि महिलाओं ने देश का सम्मान बढ़ाया है। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा, नामित अधिवक्ता बीना गुप्ता, मधुबाला, विमल एडवोकेट व कृष्णा गुप्ता, रुचि गुप्ता, दीक्षा वाष्र्णेय, अंजू उपाध्याय, कंचन वाष्र्णेय, निर्मला, अध्यापिका मुन्नी देवी मौजूद रहीं।

युवक को सांप ने डसा

संसू, सहपऊ : गांव बागपुर निवासी कादर खां (30) पुत्र सफी मोहम्मद गांव के ही पास एक धान के खेत में मजदूरी पर दवा का छिड़काव रहे थे। दवा छिड़कने के समय उन्हें सांप ने काट लिया। चीख सुनकर परिजनों के अलावा पास के खेतों में काम करने वाले भी उनके पास पहुंच गए। परिजन इलाज के लिए उन्हें सादाबाद ले गए। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.