अपात्र विधवाओं से वसूलेंगे पेंशन
जांच में 16 अपात्र महिलाओं के पेंशन मिलने का मामला आया था सामने गड़बड़झाला 117 लोग मर चुके फिर भी पा रहे थे पेंशन सूची से हटाए जाएंगे नाम लॉकडाउन के कारण सत्यापन में हुई देरी से सरकारी खजाने को लगा चूना
जागरण संवाददाता, हाथरस : अफसरों की अनदेखी से सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। जिनको पेंशन की जरूरत है, वे दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं और जो पेंशन के हकदार नहीं हैं उनको पेंशन दी जा रही है। जांच में राज खुली तो 16 अपात्र महिलाओं से पेंशन राशि वसूली की तैयारी हुई। अब नोटिस भेज रहे हैं।
जिले में प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन ले रही 29 हजार 447 महिलाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। नगर निकायों व ब्लॉकों के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। जांच पहले ही हो जानी थी मगर लॉक डाउन के कारण देरी हुई। जांच में पता चला है कि चार महीने तक 16 ऐसी महिलाएं पेंशन का लाभ ले गईं जो पात्रता की सूची में ही नहीं आतीं। इसके अलावा 117 महिलाएं ऐसी थीं जो मर चुकी है मगर पेंशन उनके बैंक खाते में जा रही थी। इन सभी के नाम पोर्टल से हटाने का काम शुरू हो गया है। वर्जन-
जांच के दौरान सामने आई अपात्र महिलाओं से पेंशन की वसूली होगी। इसके अलावा पात्रता की श्रेणी में आई 117 महिलाएं जब मर चुकी हैं तो उनके खाते में पेंशन क्यों जा रही थी? इसकी जांच चल रही है। जल्द कार्यवाई होगी।
-शिव कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी।
शेखूपुर के प्रधान व सचिव
के खिलाफ की शिकायत
जासं, हाथरस : सासनी ब्लॉक के गांव शेखूपुर अजीत के वीरेश कुमार, चंद्रभानु, प्रमोद, रोशन सिंह एवं ओमपाल सिंह ने डीएम से लिखित शिकायत में प्रधान व सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं सहायक अभियंता पीडब्लूडी को जांच अधिकारी नामित किया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।