आइजी ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा
संस हाथरस पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) अलीगढ़ परिक्षेत्र रविवार को हाथरस आए। पुलिस लाइंस और कार्यालय का निरीक्षण किया।
संस, हाथरस : पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) अलीगढ़ परिक्षेत्र रविवार को हाथरस आए। पुलिस लाइंस और कार्यालय का निरीक्षण किया। अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक कर कोरोना और कानून व्यवस्था के हालात पर चर्चा की। जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन रविवार दोपहर बाद पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गार्ड आफ ऑनर की सलामी ली। निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक की। अपराधों पर नियंत्रण और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर सिंह से कहा कि अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराएं। श्रीराम अंदिर शिलान्यास व कानून व्यवस्था को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के अलावा महिलाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण करें। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार सहित तीनों सर्किल के सीओ मौजूद रहे।