ब्राह्मणों की हत्याओं पर शीघ्र रोक न लगी तो मंच करेगा आंदोलन
संसू हाथरस सिकंदराराऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय एकता मंच की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर हुई जिसमें मंच का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आकाश दीक्षित को युवा मोर्चा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मयंक उपाध्याय माही को राष्ट्रीय सचिव आनंद बाबू शर्मा को फिरोजाबाद चैतन्य उपाध्याय को हाथरस अनिल कुमार शर्मा को बदायूं रवि पाठक को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय एकता मंच की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर हुई जिसमें मंच का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आकाश दीक्षित को युवा मोर्चा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, मयंक उपाध्याय माही को राष्ट्रीय सचिव, आनंद बाबू शर्मा को फिरोजाबाद, चैतन्य उपाध्याय को हाथरस, अनिल कुमार शर्मा को बदायूं, रवि पाठक को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ओम प्रकाश शर्मा को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष घोषित बनाया गया। नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि योगी सरकार को ब्राह्मणों की हत्याओं के मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश के भीतर रोजाना ब्राह्मणों की हत्या हो रही है। यदि सरकार ने घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई तो मंच पूरे प्रदेश में आदोलन करेगा।
मयंक उपाध्याय माही एवं आकाश दीक्षित ने कहा कि मंच के द्वारा 10 लाख सदस्यों का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसके लिए जल्द से जल्द समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में सजल पंडित, कपिल पंडित, राजू शर्मा, निखिलवर्ती पाठक, अंकुश पंडित, देव शर्मा, वैभव दीक्षित, विशाल पचौरी, ऋ षभ शर्मा, पारस शर्मा, अंकुश उपाध्याय, कपिल हरि उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, यश उपाध्याय, दीपाशु शर्मा, सनी भारद्वाज, संदीप शर्मा, रजत शर्मा, युगाश भारद्वाज, देव चतुर्वेदी, गोपाल पाठक आदि मौजूद थे।