Move to Jagran APP

पति के थप्पड़ ने ले ली जान

आगरा में उपचार के दौरान तोड़ा दम, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप गुस्से का गम घर पर शव आने के बाद मायके वालों का हंगामा -डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी, बाद में हुआ समझौता

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 12:47 AM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:47 AM (IST)
पति के थप्पड़ ने ले ली जान

संवाद सहयोगी, हाथरस : पति के थप्पड़ के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के चार दिन बाद महिला की मौत हो गई। मंगलवार को घर पर शव आने पर मायके वालों ने हंगामा काटा तथा हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

loksabha election banner

सीमा (23) पुत्री रनवीर ¨सह निवासी पचोखरा, फीरोजाबाद की शादी डेढ़ साल पहले दुर्गेश निवासी फूलनगर, इगलास अड्डा के साथ हुई थी। दुर्गेश भाड़े पर गाड़ी चलाता है। सीमा सात महीने से गर्भवती थी। 16 अगस्त की रात पति-पत्नी में खाने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर दुर्गेश ने सीमा को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के आधा घंटा बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां से दूसरे दिन आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। चार दिन से महिला का आगरा में उपचार चल रहा था। चिकित्सक महिला व उसके बच्चे को नहीं बचा सके। सोमवार को महिला की मौत हो गई। सोमवार देर रात शव घर लाया गया। यहां मायके वाले भी पहुंच गए। अंतिम संस्कार से पहले मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला के भाई रवि कुमार ने सौ नंबर पर पुलिस को खबर कर दी। पीआरवी व हाथरस गेट एसआई घनेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। रवि ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पिटाई से उनकी बहन की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। मायके वालों से लिखित शिकायत करने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। कुछ लोगों ने मध्यस्ता कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मायके वालों ने मौखिक शिकायत भी वापस ले ली तथा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.