Move to Jagran APP

दिल्ली की रैली में जाएंगे हाथरस से सैकड़ों कांग्रेसी

पार्टी के पूर्व विधायक ने शहर कांग्रेस कार्यालय पर की पत्रकार वार्ता सरकार को बताया हर मामले में विफल लगातार बढ़ रहा भष्टाचार

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 01:31 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
दिल्ली की रैली में जाएंगे  हाथरस से सैकड़ों कांग्रेसी
दिल्ली की रैली में जाएंगे हाथरस से सैकड़ों कांग्रेसी

संस, हाथरस : दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित 'भारत बचाओ रैली' में यहां से सैकड़ों कांग्रेसियों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी के पसरट्टा बाजार स्थित कार्यालय में रविवार को इसपर मंथन किया गया।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह एवं ठाकुर दीपक कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर रैली की जानकारी देने के साथ ही केंद्र-प्रदेश सरकार पर तमाम आरोप लगाए। पूर्व सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रामलीला मैदान की रैली को संबोधित करेंगी। इसमें भाजपा की करनी और कथनी का पर्दाफाश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो गई है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी परेशान हैं और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। रोजमर्रा की वस्तुएं इतनी महंगी हो गई हैं कि आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। 14 दिसंबर की रैली में देश भर से लाखों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हाथरस से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अनुज कुमार संत,जयशंकर पाराशर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। अलीगढ़ रोड पर एक गेस्ट हाउस में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी रैली पर चर्चा हुई। अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा ने व संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया। प्रभारी सागर शर्मा ने शशांक पचौरी एडवोकेट को युवा कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया। प्रदेश महासचिव सागर शर्मा, प्रदेश सचिव व सह प्रभारी शक्ति सिंह, प्रभारी तौकीर अली व बागपत प्रभारी मनी नागर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.