शीतलहर की मार से सूर्यदेव 'बीमार'
चौबीसों घंटे चल रही बर्फीली हवाएं बना रहीं बीमार ठिठुरा जनजीवन ठंडे पानी से घरेलू कार्य करने के कारण महिलाएं पड़ रहीं बीमार।
संवाद सहयोगी, हाथरस : सर्दी का सितम कम होने का नहीं ले रहा है। गलन के साथ शीतलहर ने दिक्कतें बढ़ा रखी हैं। ठिठुरने से बचने के लिए लोगों द्वारा अलाव का सहारा लिया जा रहा है। वहीं कोहरा व बादलों के छाए रहने से दिन में शाम का अंधेरा रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कड़कड़ाती सर्दी के साथ अब फसलों पर रोगों का खतरा बढ़ गया है।
सर्दी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। सुबह से ही गलन शुरू हो जाती है। इससे गर्म कपड़ों में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। प्रचंड सर्दी के बीच सूर्यदेव भी कोहरे की चादर लपेटे छिप गए हैं। चार दिन से धूप के दर्शन तक नहीं हुए हैं। बर्फीली हवाएं ऐसी चुभ रही हैं कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चों का बाहर खेलना बंद हो गया है। धुले कपड़े हीटर पर सुखाए जा रहे हैं।
मौसम में आए बदलाव और ठिठुरन बढ़ जाने से सुबह व शाम के समय लोगों को आवागमन भी कम हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी क्षेत्र में अलाव के सहारे सिमट कर रह गई है। बढ़ी रूम हीटर की मांग
सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अलाव का जलाकर बैठ जाते हैं। लकड़ी महंगी होने से अलावों को जला पाना भी हर किसी के बस की बात नहीं रह गई है। शहर से लेकर देहात तक जिदगी अलाव के सहारे ही सिमट कर रह गई है। घरों में रूम हीटरों को जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। सर्दी के बढ़ने से हीटरों का बाजार गर्म हो गया है। दुकानों में रूम हीटर की मांग बढ़ गई है। पानी गर्म करने को इमर्सन राड की भी खूब खरीदारी हो रही है। सर्दी से गुलजार मूंगफली
और गजक का कारोबार
सर्दियों में भले ही अन्य दुकानें ठंडी पड़ी हों मगर मूंगफली व गजक का बाजार गर्म है। दुकानों के अलावा सड़कों सहारे फड़ लगाकर बैठे फुटकर विक्रेताओं के यहां दिनभर मूंगफली व गजक की जमकर खरीदारी हो रही है। इस साल मूंगफली 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। वहीं गुड़ व तिल से बनी गजक 200 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। गर्म कपड़ों की खूब हो रही खरीदारी
सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। पिछले कुछ साल में जनवरी बीतते-बीतते गर्म कपड़ों की खरीदारी घटने से सेल शुरू हो जाते थे, मगर इस बार अभी भी गर्म कपड़ों का कारोबार पीक पर है। कपड़ों की दुकानों में खूब भीड़ लग रही है। शहर में बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बेनीगंज के अलावा हिमालयन बुद्धिस्ट मार्केट व लुधियाना बाजार गुलजार दिख रहे हैं। सहालग को लेकर भी बाजारों में खरीदारी बढ़ी है। 20 जनवरी से वैवाहिक आयोजन शुरू हो रहे हैं। कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
सुबह से ही छाए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को थामे रखा है। कोहरा व बादलों के छाए रहने से ²श्यता कम होने से वाहन चलाते समय पास का ही ²श्य नहीं दिखता। इसके चलते रेंगते हुए व हेडलाइट जलाकर ही वाहन सड़कों पर चलते दिख रहे हैं। कोहरा के चलते रात के समय वाहन चलाना भी चालकों के लिए मुश्किल भरा है। दिन में कोहरा हटने के बाद ही अधिकतर चालक वाहनों का चलाते हैं।
ठंड में ठिठुर रहे हैं लोग,
पर्याप्त नहीं जले अलाव
संसू, हसायन: नगर पंचायत द्वारा कस्बे में कई स्थानों पर लकड़ी डालकर अलाव जलवाए गए। अलाव जलाने का यह कार्य दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, सब्जी मंडी, बाण चौराहा, मोहल्ला अहिरान, कोतवाली के सामने अलाव नगर पंचायत कर्मी विनीत कुमार के साथ सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों ने कस्बा क्षेत्र में अलाव की संख्या बढ़वाने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है। प्रशासन ने बनाई अलाव से दूरी
संसू,सहपऊ: सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। इसके बाद भी कस्बा व क्षेत्र में अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा नहीं की गई है। लोग परेशान होकर खुद के इंतजाम कर अलाव जलवा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कतें राहगीर व असहाय लोगों को हो रही हैं। ग्रामीण बताते हैं कि अलाव जलवाने से प्रशासन ने भी दूरियां बना ली हैं।