होली मिलन के कार्यक्रमों में थिरके युवा
जनपद भर में समारोह की धूम जमकर उड़ा रंग और गुलाल
जासं, हाथरस : शहर से लेकर देहात तक होली मिलन समारोहों की धूम रही। रंगारंग कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गीत-संगीत पर खूब थिरके। कहीं गुलाल तो कहीं फूलों की बरसात हुई। एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई।
महाजन वैश्य समाज की बैठक में होली मिलन समारोह मनाया गया। वहीं कृष्णमुरारी गुप्ता को महाजन धर्मशाला का अध्यक्ष चुना गया। प्रबंधक आकाश गुप्ता भी थे। यहां बाद में होली मिलन समारोह हुआ। आगरा रोड स्थित आवास पर भी होली मिलन समारोह हुआ, जहां सभी ने जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय को गुलाल लगाकर बधाई दी। नेहरू युवती संगठन नगला अन्ता की ओर से गांव कोटा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। संगठन अध्यक्ष कल्पना चौधरी ने होली का महत्व बताया और आपसी प्रेम, भाइचारे पर बल दिया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक फाग गीतों व भजनों पर नृत्य का आनंद लिया। नारंगी देवी आशा चौधरी कुमकुम प्रियंका आरती वैशाली रजनी सपना मीनू सोनिया आदित्य उपस्थित रहीं।
कस्बा मुरसान में नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ने लोगों के साथ जमकर होली खेली और सभी को होली शुभकामनाएं दीं।
सादाबाद में शुक्रवार को एक ओर बाजार में हुरंगा की धूम रही, वहीं स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन में व्यापारियों ने होली खेली। सुभाष गली की चौराहे पर सुबह से हुरियारे जमा हो गये थे। विशाल कड़ाहे में रंग घोलकर, संगीत के साथ घंटों आते जाने लोगों पर रंग फेंका गया।
तमाम लोगों को रंग की कड़ाही में डुबकी लगाई। जवाहर बाजार में भी अन्य कई जगह हुरियारों की टोली ने हुड़दंग मचाया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के होली मिलन समारोह में अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, पंकज गर्ग, संजीव गोयल, दाऊदयाल सर्राफ, राजीव रंजन वाष्र्णेय आदि शामिल रहे।