हिदुत्ववादियों ने केसरिया झंडा फहराकर मनाई खुशी
जासं हाथरस अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन पर आरएसएस भाजपा व हिदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने केशरिया ध्वज फहराकर खुशियां मनाई। जगह-जगह मिठाई बांटी।
जासं, हाथरस : अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन पर आरएसएस, भाजपा व हिदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने केशरिया ध्वज फहराकर खुशियां मनाई। जगह-जगह मिठाई बांटी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन के जिला सह संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व एवं श्रीराधा माधव सेवा समिति के सहयोग से जश्न मनाया गया। विश्व हिदू परिषद के विभाग अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, राघव सेवा समिति के प्रबंधक राहुल कौशिक, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल, मयंक चतुर्वेदी, विहिप जिला सह मंत्री नरेंद्र सिंह, विहिप नगर उपाध्यक्ष मदन गोपाल वाष्र्णेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकरणी सदस्य जय शर्मा उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने नगर वासियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दीं। आगरा रोड पर आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में घंटा, घड़ियाल और शंख की ध्वनि कर व जय श्री राम के जयघोष के साथ वातावरण को राम मय किया। हनुमान जी का भोग लगाकर लड्डू का प्रसाद बांटा। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में सर्कुलर रोड पर भगवान श्रीराम का झंडा लहराकर खुशी मनाई गई। कछपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से लोहट बाजार स्थित कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। लाला का नगला में नवनीत गौतम की ओर से घरों पर झंडा फहराकर खुशी मनाई गई। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सीयल स्थित अपने आवास पर मिठाई बांटी। मंदिरों में पूजा, बांटे गए लड्डू
तालाब चौराहा राम मंदिर पर पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय एवं चिरागवीर उपाध्याय ने पांच कुंतल देसी घी के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।
रामवीर उपाध्याय ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए भूमि का जो विवाद था वह खत्म हो गया और आज भगवान श्री राम के मंदिर की नींव रख दी गई। तालाब चौराहा, सादाबाद गेट, चामड़ गेट चौराहा, सासनी गेट चौराहा, सक्र्युलर रोड, रामलीला ग्राउंड, बांस मंडी चौराहा व मेंडू गेट चौराहा पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
घंटाघर स्थित गोविद भगवान मंदिर में राम मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। मेंडू रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया। राम दरबार मंदिर में जलाए दीपक
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देर रात दीपक और मोमबत्तियां जलाकर खुशियां मनाई गईं। अलीगढ़ रोड स्थित रामदरबार मंदिर में 151 दीपक जलाए गए और भगवान राम की आरती की गई। महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर आरती में भाग लिया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सफेद संगमरमर पर हरी लाइट और जलते दीपक मंदिर की भव्यता को बढ़ा रहे थे। वहीं सासनी गेट चौराहे पर विश्व हिदू परिषद की ओर से श्रीराम की पूजा की गई और दीपक जलाए गए। इस अवसर पर जयश्रीराम के नारे भी लगाए गए।