साहिबाबाद में मिली अलीगढ़ से गायब हुई हाथरस की युवती
10 नंवबर को जीआरपी अलीगढ़ में पिता ने दर्ज कराई थी पत्नी व ब'ची की गुमशुदगी
जासं, हाथरस : अलीगढ़ जंक्शन से रहस्यमय तरीके अपने बच्चे के साथ गायब हुई हाथरस की महिला को सात दिन बाद साहिबाबाद में खोज निकाला। शुक्रवार को जीआरपी अलीगढ़ ने महिला को परिजनों के हवाले किया।
हाथरस के गांव अफोया निवासी राशि शर्मा (21) उर्फ मोना पत्नी वेदप्रकाश 10 नवंबर को घर से हाथरस जंक्शन से साहिबाबाद जाने को पैसेंजर ट्रेन में चढ़ी थी। पिता के मुताबिक वह अलीगढ़ के पास से गायब हो गई। अलीगढ़ के नजदीक महरावल स्टेशन तक ट्रेन के पहुंचने तक उनकी बात हुई थी। उसके बाद न तो उसका फोन लगा न लोकेशन मिली। गुमशुदगी के बाद इस मामले की जांच हाथरस जंक्शन जीआरपी चौकी प्रभारी महेंद्र ¨सह कर रहे थे। पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से महिला को साहिबाबाद से खोज निकाला। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय ¨सह ने बताया कि महिला पति से लड़ाई होने के बाद अपनी बेटी के साथ रिश्तेदारी में चली गई थी। शुक्रवार को उसके पति व पिता को बुलाकर महिला को परिजनों को सौंप दिया गया।