Move to Jagran APP

Hathras Case: TMC सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हाथरस, धक्का-मुक्की में गिरे डेरेक ओ ब्रायन

Hathras Case तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाथरस के बूलगढ़ी गांव जाने के प्रयास में था। जिला प्रशासन की टीम ने इनको रोकने का प्रयास किया। जिसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM (IST)
Hathras Case: TMC सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हाथरस, धक्का-मुक्की में गिरे डेरेक ओ ब्रायन
डॉ. कालोली घोष दस्तीदार ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन पर हमला किया गया

हाथरस, जेएनएन। हाथरस की बेटी गुड़िया के साथ अमानवीयता के बाद मौत के प्रकरण से देश में उबाल है। हाथरस जिला प्रशासन ने गांव को छावनी में बदल दिया है। इसी दौरान शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ गांव में जाने का प्रयास किया। उनको रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिसमें वह जमीन पर गिर गए। हाथरस में मीडिया कर्मी भी धरने पर बैठे हैं।

loksabha election banner

तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाथरस के बूलगढ़ी गांव जाने के प्रयास में था। जिला प्रशासन की टीम ने इनको रोकने का प्रयास किया। जिसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हंगामा होने लगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का चार सदस्यीय दल हाथरस आया है। यह सभी लोग हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। डेरेक ओ ब्रायन हाथरस बॉर्डर पर धक्का मुक्की में नीचे गिरे। इस दौरान प्रतिभा मंडल ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सांसद डॉ काकोली घोष, प्रतिभा मंडल और ममता ठाकुर पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया गया।

तृणमूल नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम सांसद डेरेक ओ ब्रायन, काकोली घोष दस्तीदार व प्रतिमा मोंडल के साथ पूर्व सांसद ममता ठाकुर 200 किलोमीटर किमी दूर दिल्ली से आए थे। हम शांति से हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं पीडि़त परिवार से मिलकर अपनी सांत्वना देने जा रहे हैं। हम अलग-अलग यात्रा कर रहे हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। हमने कोई हथियार नहीं लिए हैं। इसके बाद भी हमें रोका क्यों गया है,यह समझ से परे है। हमारे साथ धक्का-मुक्की क्यों की गई, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में तो बड़ी अराजकता है। पुलिस के रोके जाने और धक्का-मुक्की के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन की अगुवाई में बाकी सांसद धरने पर बैठ गए हैं। इस बीच पुलिस ने गांव के बाहर पहरे को और सख्त कर दिया है। पीड़िता के गांव में विपक्ष के नेताओं समेत मीडिया के लिए भी नो एंट्री है।

शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने पीडि़त के गांव पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गांव के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को धक्के मारकर जमीन पर गिरा दिया। तृणमूल की नेता ममता ठाकुर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया, वह भी नीचे गिर गईं। फीमेल पुलिस के होते हुए मेल पुलिस ने हमारी सांसद को छूआ। यह शर्म की बात है। डॉ. कालोली घोष दस्तीदार ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन पर हमला किया गया है। जिला प्रशासन ऐसा कैसे कर सकता है। हमले में ब्रायन घायल भी हैं। इससे नाराज प्रतिनिधि मंडल में जमकर नारेबाजी की। उनको अधिकारी रोकने लगे तो इन सभी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाने के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।  

हाथरस कांड में हाथरस में पीड़िता  के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई राजनीतिक दलों का हंगामा जारी है। यहां पर गुरुवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने आने का प्रयास किया, लेकिन उनको नोएडा से ही लौटा दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः Fact Check : हाथरस पीड़िता के अंतिम संस्‍कार का लाइव वीडियो नहीं देख रहे थे योगी, तस्‍वीर से की गई छेड़छाड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.