Move to Jagran APP

जिला पंचायत की 24 सीटों में 11 पर महिलाओं ने जीत का परचम लहराया

साक्षर से लेकर बीएड तक हैं पढ़ी लिखी नवनिर्वाचित महिलाएं रसोई से निकल कर जनता के दरबार में पहुंची तो उन्होंने भी रखा मान।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 11:44 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 11:44 PM (IST)
जिला पंचायत की 24 सीटों में 11 पर  महिलाओं ने जीत का परचम लहराया
जिला पंचायत की 24 सीटों में 11 पर महिलाओं ने जीत का परचम लहराया

जासं, हाथरस : जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणामों में आधी आबादी का दबदबा दिखा। ग्रामीण मतदाताओं ने उनकी योग्यता को भी तरजीह दी। उसी का परिणाम रहा कि वे सदन में गांवों के विकास की वकालत करती नजर आएंगी। मतदाताओं को इन महिला प्रत्याशियों से काफी उम्मीदें हैं।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य के लिए 24 सीटों पर राजनीतिक दल समर्थित सहित 311 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें निर्दलीय 10, भाजपा के पांच, सपा के चार, रालोद के तीन और बसपा के दो प्रत्याशी जीते हैं। इनमें 11 महिलाएं विजयी रही हैं, जिसमें निर्दलीय चार, भाजपा समर्थन से तीन, सपा से दो, बसपा से एक, रालोद से एक महिला जीती है। इनमें से एक सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। निर्वाचित महिलाओं में भाजपा से राधा परमार, पिकी, प्रभा सिंह, निर्दलीय सीमा उपाध्याय के अलावा शीला देवी, रानू जादौन, गुंजन शर्मा, बसपा से आरती, सपा से सुमन यादव व प्रीति सेंगर, रालोद से शशि चौधरी शामिल हैं। पिछले साल भी लगभग इतनी ही महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र से जीतकर आईं थीं मगर पिछली बार 25 सीटें थीं। इस बार नगर पालिका की सीमा में कई गांव आ जाने से नए परिसीमन के कारण एक सीट कम हो गई है। सबसे कम 24 साल व सबसे

अधिक 62 साल की महिला

जिला पंचायत चुनाव में निर्वाचित महिलाओं में सबसे कम उम्र की वार्ड 22 से गुंजन शर्मा 24 साल की हैं तो सबसे अधिक उम्र की वार्ड 5 से 62 साल की शीला देवी हैं। शिक्षित महिलाओं पर भरोसा

निर्वाचित 11 महिला प्रत्याशियों में एक या दो को छोड़ दें तो ग्रेजुएट और बीएड तक पढ़ी लिखी हैं। वार्ड 15 से रालोद की शशि चौधरी ग्रेजुएट हैं। उनके पति वार्ड 16 से प्रदीप चौधरी गुड्डू जीते हैं जो कि पोस्ट ग्रेजुएट हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.