संगठन के चुनाव में लोकतंत्र की जय
भाजपा का संविधान कार्यकर्ताओं को देता है खुद को साबित करने का मौका आवेदन के लिए गुटों में पहुंचे नेता कार्यालय में नहीं नजर आई गुटबंदी
जागरण संवाददाता, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग क्यों है, उसकी झलक बुधवार को हुए संगठनात्मक चुनाव में दिखी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में पार्टी का लोकतांत्रिक चेहरा देखने को मिला। पार्टी कार्यालय में नामांकन के लिए कोई बंदिश नजर नहीं आई। पात्रता के अनुसार कोई भी आवेदन कर सकता था। यहां नेता गुटों में आए, लेकिन दफ्तर में गुटबंदी विलीन हो गई। इसे अनुशासन की नीति भी समझा जा सकता है।
एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए। कोई किसी की आलोचना करता नहीं दिखा। दबे स्वर में भी नहीं। पार्टी से जुड़े लोग आवेदन करने के लिए स्वतंत्र थे। यही वजह रही कि कई ऐसे कार्यकर्ताओं ने भी आवेदन किए, जो कि पात्रता में कहीं फिट नहीं बैठते। बस उन्हें चेहरा चमकाना था, लेकिन इस पर भी कोई रोक-टोक नजर नहीं आई। जब नामांकन पत्र खत्म हुए तो व्यवस्थापकों को कुछ खींचतान करनी पड़ी। कार्यालय पहुंचने वाले नेता नामांकन पत्र लेने के बाद जल्द से जल्द भरकर आवेदन जमा करने की फिराक में थे। बैठक कक्ष में चुनाव अधिकारियों को घेरकर पूरी टीम बैठी थी, जो आवेदन की जांच कर जमा करने में मदद कर रही थी। सभी को काम बांट दिए गए थे। अमूमन ऐसा तालमेल राजनीतिक दलों में कम ही देखने को मिलता है।
जिलाध्यक्ष पद पर इन्होंने किया नामांकन
हाथरस तहसील क्षेत्र : गौरव आर्य, अनिल कूलवाल, महावीर तिवारी, अरविद्र तिवारी, रामवीर सिंह परमार, दिलीप पोद्दार, मुकेश कौशिक, मूलचंद्र वाष्र्णेय, सत्यप्रकाश चौहान, मोरमुकुट गुप्ता, मीना वाष्र्णेय, राजीव सेंगर, अजय कुमार रावत, संतराज सिंह, एसके शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कप्तान सिंह ठेनुआ, स्मृति पाठक, राजेश कुमार सिंह गुड्डू, मनोज अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार बैरागी, गिरीश कुमार शर्मा, रामवीर सिंह पौनिया (मुरसान), अनुज चौधरी (मुरसान), केपी सिंह(मुरसान) व चौधरी चंद्रवीर सिंह(मुरसान) ने आवेदन किए।
सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र : ब्रजेश चौहान, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुढ़ीर, नील कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मण राजपूत, पंकज गुप्ता, राकेश कुमार कुशवाह, सेक्रेटरी सिंह व राबिया खान ने नामांकन किया।
सासनी तहसील क्षेत्र : सतेंद्र कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, अविनाश तिवारी, रूपेश उपाध्याय ने नामांकन किया।
सादाबाद तहसील क्षेत्र : अनिल कुमार पचौरी, डा.देवचंद्र गौड़, सुभाष चौधरी, महेंद्र सिंह आचार्य, अमरवीर सिंह, अशोक चौधरी, संजय सिंह, संदीप ठाकुर, मथुरा प्रसाद गौतम (सहपऊ) व गीतम सिंह (सहपऊ) ने आवेदन किए।