Move to Jagran APP

गौरव आर्य ही फिर बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

लखनऊ से देर रात हुई घोषणा हाथरस में 48 दावेदारों को पीछे छोड़ा

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 12:44 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 12:44 AM (IST)
गौरव आर्य ही फिर बने  भाजपा के जिलाध्यक्ष
गौरव आर्य ही फिर बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

जासं, हाथरस : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के 49 दावेदारों में से गौरव आर्य फिर बाजी मार गए। भाजपा ने उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष बना दिया है। बुधवार देर रात लखनऊ से इसकी घोषणा होते ही गौरव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

loksabha election banner

भाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष पद को लेकर बुधवार देर रात तस्वीर साफ हो गई। पार्टी ने हाथरस जिले में एक बार फिर गौरव आर्य पर भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन गोपाल ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

20 नवम्बर को हुए नामाकन में इस पद के लिए 49 लोगों ने दावेदारी ठोंकी थी। सभी दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चक्कर लगा रहे थे। अपने पिछले कार्यकाल में गौरव निर्विवाद रहे। इसलिए गौरव आर्य का नाम दावेदारों में सबसे मजबूत माना जा रहा था। इसके संकेत पहले ही मिल रहे थे। देर रात चुनाव प्रभारी ने इसकी घोषणा कर तस्वीर साफ कर दी। वहीं अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष पद की कमान ऋषिपाल जाट को सौंपी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सभी जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन के काम में तत्परता से जुटने का आह्वान किया है। साथ ही संगठन और सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए कहा है।

ब्रज क्षेत्र : आगरा महानगर-भानु महाजन, आगरा जिला-गिरिराज कुशवाहा, मथुरा महानगर-विनोद अग्रवाल, मथुरा जिला-मधु शर्मा, फीरोजाबाद महानगर-राकेश शंखवार, फीरोजाबाद जिला-मानवेंद्र प्रताप लोधी, मैनपुरी-प्रदीप सिंह चौहान, बरेली महानगर-डॉ. कुलमोहन अरोड़ा, बरेली जिला-पवन शर्मा, शाहजहांपुर जिला-हरि प्रकाश लोधी, पीलीभीत-संजीव प्रताप सिंह, बदायूं-अशोक भारती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.