श्वेता दिवाकर बनीं श्याम सेना संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संसू हाथरस श्री श्याम सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान राधे-राधे महाराज ने हाथरस के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर को संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
संसू, हाथरस : श्री श्याम सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान राधे-राधे महाराज ने हाथरस के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर को संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्वेता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आलोक गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश वाष्र्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, प्रदेश महामंत्री रवि बागड़ी व निशांत उपाध्याय सभासद, प्रदेश सदस्य सोनू कश्यप ने बुके, स्मृति चिह्न व साफा बांधकर सम्मान किया। श्वेता दिवाकर ने कहा कि उन्हें श्याम सेना संगठन में आने पर बहुत खुशी है कि उन्हें बाबा के चरणों में स्थान मिला। संगठन में पूरे मन से कार्य करूंगी। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने हर्ष प्रकट किया।