तैरती रही अफवाह, नतीजा सिफर
हाथरस : कलक्ट्रेट पर जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के नामांकन के लिए सिर्फ बुधवार का ही दिन था
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM (IST)
हाथरस : कलक्ट्रेट पर जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के नामांकन के लिए सिर्फ बुधवार का ही दिन था। पहले रामेश्वर उपाध्याय नामांकन करने पहुंचे और फिर ओमवती यादव। इसके बाद कलक्ट्रेट पर अफवाह फैली कि विनोद उपाध्याय भी नामांकन करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान यह भी चर्चा रही कि विनोद अपनी पत्नी का नामांकन कराएंगे। अंतिम समय तक वह नामांकन पत्र जमा कराने नहीं पहुंचे तो इन चर्चाओं पर विराम लग गया। वैसे इन चर्चाओं को इसीलिए भी हवा दी जा रही थी, क्योंकि रामेश्वर उपाध्याय के नामांकन जमा करने के दौरान वह तथा उनकी पत्नी वहां नहीं पहुंची थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें