Move to Jagran APP

मेड़ के विवाद में फायरिग ने ली दो भाइयों की जान

गांव छावा नगरिया में भतीजे ने चाचा और ताऊ को मारी गोली रिश्ते का खून तीसरे भाई के बेटे ने चलाईं गोलियां पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर पीएसी व कई थानों की फोर्स का गांव में डेरा एसपी मौके पर पहुंचे

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 12:46 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:07 AM (IST)
मेड़ के विवाद में फायरिग  ने ली दो भाइयों की जान
मेड़ के विवाद में फायरिग ने ली दो भाइयों की जान

संसू, हाथरस : सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव छावा नगरिया में शनिवार को जमीन की खातिर सगे भाइयों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक भाई के बेटे ने पिस्टल से फायरिग कर अपने चाचा और ताऊ को मौत को घाट उतार दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी तैनात की गई है।

prime article banner

छावा नगरिया के फाल सिंह, अजयपाल, सत्यपाल और हमवीर सिंह में करीब 100 बीघा जमीन का बंटवारा हुआ था। बताया जाता है कि अजयपाल ने ज्यादा जमीन अपने हिस्से में कर मेड़बंदी कर दी थी जिसको लेकर विवाद चल रहा है। सत्यपाल सिंह गांव के प्रधान भी हैं। शनिवार को 10 बजे फाल सिंह व हमवीर सिंह भाई सत्यपाल सिंह को लेकर मेड़ जोतने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। अजयपाल को पता चला तो वह भी अपने बेटे अरविद तथा दिनेश उर्फ गुड्डू, पत्नी विमलेश देवी, पुत्रवधू पिकी पत्नी दिनेश आदि को लेकर खेत पर पहुंच गए। अजयपाल अपनी मेड़ को ठीक बताने पर अड़ गए। इसी बात पर विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। इसी बीच अरविद लाइसेंसी पिस्टल लेकर वहां आ गया। उसने ताऊ फाल सिंह (60) तथा चाचा हमवीर सिंह (45) को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। इसके बाद वह सत्यपाल सिंह को भी गोली मारने के लिए दौड़ा, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों को आते देख अजयपाल, अरविद और अन्य स्वजन मौके से भाग गए। ़फाल सिंह तथा हमवीर सिंह को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ ब्रह्मसिंह ने भी मौका मुआयना किया।

इनका कहना है :

जमीन के विवाद में गोली चलने से दो भाइयों की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

-प्रकाश कुमार, एएसपी हाथरस दो साल से चल रहा था चारों भाइयों में विवाद

संसू, सादाबाद : गांव छावा की नगरिया में भाइयों के बीच विवाद दो साल से चल रहा था। इसका मुख्य कारण है कि गांव का परिक्रमा मार्ग। इसी मार्ग से खेत का रास्ता जोड़ने को लेकर इन भाइयों में विवाद था। फाल सिंह सबसे बड़े थे, जो गांव में रहकर खेती-बाड़ी संभालते थे। अजयपाल दूसरे नंबर के है जो नेवी में थे, लेकिन 20 वर्ष पहले नौकरी छोड़कर चले आए। तीसरा भाई सत्यपाल प्रधान हैं। चौथे भाई हमवीर सिंह दो वर्ष पूर्व आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। फाल सिंह का एक बेटा पुलिस में है, जबकि अजयपाल का बेटा नेवी में है। अब भरा पूरा परिवार बिखर गया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय एवं बनी सिंह बघेल बागला अस्पताल पहुंचे। स्वजन को सांत्वना दी। वहीं भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी गांव में पहुंची थीं।

आरोपितों पर त्वरित

कार्रवाई हो : रामवीर

संसू, सादाबाद : विधायक रामवीर उपाध्याय ने पुलिस अफसरों से आरोपितों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने कहा सादाबाद क्षेत्र में 24 घंटे में जमीन की खातिर परिवार के लोगों को ही मारने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने दुख जताते हुए लोगों से अपील की है कि वे संयम न खोएं। परिवार को महत्व दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK