Move to Jagran APP

सौंफ, अजवाइन व जीरा पेट की समस्या के लिए रामबाण

दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दिए पाठकों के सवालों के जवाब नेक सलाह -सर्दी-जुकाम के साथ ही पेट की समस्या पर सवालों की लगी झड़ी -देर रात तक जागना व देर से उठने के साथ अनियमित खान-पान बदलें

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 01:18 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 01:18 AM (IST)
सौंफ, अजवाइन व जीरा पेट की समस्या के लिए रामबाण
सौंफ, अजवाइन व जीरा पेट की समस्या के लिए रामबाण

जागरण संवाददाता, हाथरस : पेट से जुड़ी समस्या का मुख्य कारण खान-पान की खराबी व अनियमित होना है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की जीवनशैली में परिवर्तन आया है। देर रात तक जागना व देर से उठने के साथ ही अनियमित खान-पान ही मुख्य कारण हैं बीमारियों के लिए। रात को जल्दी भोजन व सूर्योदय से पहले उठकर गर्म पानी पीने से कई बीमारियों का नाश हो सकता है। दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. उपेंद्र झा ने कॉलर्स को यही सलाह दी। लोगों ने पेट व सर्दी-जुकाम से संबंधित सवाल किए तथा उनके समाधान का तरीका जाना। पेश हैं कार्यक्रम में पूछे गए चुनिंदा सवाल व उनके जवाब:-

loksabha election banner

काफी समय से मेरे पेट में भारीपन रह रहा है। पेट साफ नहीं होता। सर्दियों में यह दिक्कत बढ़ जाती है। क्या करें?

मनोज कुमार, गांव जगदेवपुर, हसायन

पानी उबालकर ठंडा करके पीएं। सौंफ, अजवाइन व जीरा का चूर्ण तैयार करके रख लें। सुबह-शाम गुनगुने पानी से फंकी लें। ठंडी चीजें न खाएं। इससे राहत मिलेगी।

हर समय गैस की समस्या रहती है। पेट की गैस के कारण सीने के बीच में दर्द होता है। अकसर यह दिक्कत रहती है।

-मूलचंद्र, नगला मियां, सिकंदराराऊ

हमेशा पानी उबालने के बाद उसे ठंडा करके पीयें। इससे कीटाणु खत्म हो जाते हैं। सुबह दस मुनक्का पानी में भिगो कर रख दें तथा रात को उन्हें चबाकर खाएं। यही प्रक्रिया सुबह करें। रात को भिगोए मुनक्का सुबह उठकर खाएं। गैस की समस्या खत्म हो जाएगी।

मैं रोज सुबह गर्म पानी पीता हूं, लेकिन इसके बाद भी पेट साफ नहीं हता। क्या करना चाहिए?

-आदित्य सिंह, कचौरा, सिकंदराराऊ

पेट साफ करने के लिए छोटी हरड़ 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम तथा मुनक्का 250 ग्राम बीज निकालकर मिश्रण कर गोली बनाकर रख लें। एक-एक गोली सुबह-शाम चूसें। इससे राहत मिलेगी। गर्म पानी का सेवन करते रहें।

भूख नहीं लगती है। हर समय लगता है की पेट में दिक्कत है। अल्ट्रासाउंड कराया तो कोई दिक्कत पता नहीं चली। दवा लेने पर भूख लगती है, दवा बंद करने पर नहीं।

-श्याम अग्निहोत्री, साकेत कॉलोनी, हाथरस

अंग्रेजी दवाएं लेने से बचें। पेट सही रखने व भूख के लिए 50 ग्राम सौंफ, छोटी हरड़ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम का मिश्रण अधभुना कर लें। इसे हींग व नमक मिलाकर रख लें। इस चूर्ण को आधा-आधा चम्मच सुबह-शाम खाना खाने से पहले लें। अवश्य आराम मिलेगा।

कई साल से जुकाम से परेशान हूं। गला पकड़ने से शुरुआत होती है। फिर खांसी हो जाती है। कई दिनों में दिक्कत दूर होती है।

-मधुलता शर्मा, भोपतपुर, हाथरस जंक्शन

काली मिर्च (एक बार में दो) व एक लौंग तवे पर भून लें। शहद व नमक के साथ चाटें। पानी उबालकर ही पीयें तथा ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।

दो साल से सर्दी जुकाम से परेशान हूं। सिर दर्द भी होता है। अंग्रेजी दवाओं से तत्काल राहत मिल जाती है, पर समस्या जड़ से समाप्त नहीं हो रही।

-यादराम, मुरसान

त्रिकुटा चूर्ण शहद व नमक के साथ सुबह शाम लें। इसके अलावा तिल के तेल में नमक डालकर गर्म कर लें। सुबह शाम सीने व पैरों के तलवों पर इसकी मालिश करें। राहत मिलेगी।

भूख नहीं लगती है। बेमन से खाना खाता हूंं। शरीर में कमजोरी रहती है। क्या करना चाहिए?

भगवानदास, गोपालपुर, सिकंदराराऊ

सौंफ, अजवाइन व जीरा का मिश्रण कर रख लें तथा सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ लें। सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन करें। इससे राहत मिलेगी।

पाइल्स की दिक्कत है। सब जगह दिखा लिया। ऑपरेशन बताया है। क्या करना चाहिए?

रविद्र चौधरी, मुरसान

इस बीमारी के नाम से अकसर लोग डर जाते हैं। डरने की नहीं, समझ से काम लेने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण रखिए। आयुर्वेद में इसका रामबाण इलाज है। रसौर सूखी बारीक पीस लें तथा सरसों का तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके अलावा सौंफ, अजवाइन व जीरा का मिश्रण तैयार कर लें तथा खाने के बाद फंकी लें। निश्चित ही आराम मिलेगा। इन्होंने भी पूछे सवाल

इन लोगों के अलावा सासनी के ज्वाला प्रसाद, सादाबाद से मजीद खां, क्षत्रपाल सिंह, विनोद कुमार, अभिषेक सिंह, हरि सिंह आदि लोगों ने सवाल किए तथा समस्या का हल जाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.