बिना फास्टैग वाहनों में आ रही गिरावट
गुरुवार को फास्टैग के साथ 5907 व बिना फास्टैग गुजरे 1209 वाहन चार पहिया वाहन लगातार ले रहे सुविधा तीसरे दिन बने बरौस टोल पर बने 90 फास्टैग।
संसू, हाथरस : सादाबाद में टोल प्लाजा पर फास्टैग की अनिवार्यता का असर दिखाई देने लगा है। अब बिना फास्टैग के वाहनों की संख्या कम होती जा रही है। अभी कई वाहन फास्टैग खरीदने वाले टोल प्लाजा पर देखे जा रहे हैं। गुरुवार को रात्रि 12 बजे से शाम 7 बजे तक बरोस टोल प्लाजा से 5907 वाहन फास्टैग वाले गुजरे। वहीं 1209 वाहन बगैर फास्टैग के गुजरे, जिन से दोगुना शुल्क वसूला गया। 90 नए वाहन चालकों ने फास्टैग टोल प्लाजा पर लगे विभिन्न काउंटरों से बनवाए।
आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव बरौस के टोल प्लाजा पर 15 फरवरी से पूर्व करीब 35 प्रतिशत चार पहिया और उससे बड़े वाहनों पर फास्टैग लगे हुए थे। लेकिन 65 फीसद वाहन फास्टैग नहीं लगाए थे। 15 फरवरी के बाद से बगैर फास्टैग टोल प्लाजा से गुजरने वाले बड़े वाहनों को दोगुना शुल्क लगाने पर फास्टैग लगाने वालों की तेजी शुरू हो गई है। फिर भी ईधन व समय की बचत को देखते हुए चार पहिया तथा बड़े वाहन चालक तथा मालिकों ने स्थिति को देखते हुए अपने वाहनों पर फास्टैग लगवाना प्रारंभ कर दिया है।
भूमि एक्सप्रेस वे के परियोजना निदेशक सूर्य प्रताप सिंह के अनुसार 15 फरवरी के बाद से वाहन चालकों में जागरूकता पैदा हुई और लगातार फास्टैग बनवाना प्रारंभ कर दिया है। स्थिति अब यह हो गई है 70 से 75 प्रतिशत वाहन चालकों ने फास्टैग अपना लिया है। अभी भी 25 से 30 प्रतिशत वाहन चालक फास्टैग में रुचि नहीं ले रहे हैं। हालांकि दो गुना वसूली की चपेट में जो भी आते हैं दुबारा बिना फास्टैग चलने से गुरेज करते हैं।