विद्यार्थियों को बताया बड़ों की सेवा का महत्व
एसएनएसबीडी इंटर कॉलेज मेंडू व आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान में कार्यशाला का आयोजन ब्लर्ब- दैनिक जागरण के बुधवार के अंक में प्रकाशित कहानी बचों को सुनाई गई और उनकी प्रतिक्रिया भी ली गई
संवाद सहयोगी, हाथरस : हमें समाज के गरीब, असहाय लोगों के साथ ही अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गो की सेवा के प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए। इससे सेवा का लाभ पाने वालों को तो सुख मिलता ही है, सेवा करने वाले को भी असीम प्रसन्नता होती है। गुरुवार को एसएनएसबीडी पब्लिक इंटर कॉलेज मेंडू और आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान में 'संस्कारशाला अच्छाई की समझ', 'साझेदारी और सेवा की कद्र' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दैनिक जागरण में बुधवार के अंक में प्रकाशित कहानी को शिक्षिकाओं ने बच्चों को सुनाई और इससे प्रेरणा लेकर जीवन में असहाय लोगों की मदद करने का संकल्प लिया।
आरबीएस पब्लिक स्कूल व एसएनएसबीडी पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला के दौरान कहानी के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि हमें अपने जीवन में हमेशा सेवाभाव रखना चाहिए। वृद्ध, असहाय और गरीबों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि उम्रदराज लोग अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। यदि सेवाभाव होगा तभी ऐसे लोगों की मदद की जा सकती है। कहानी सुनने के बाद विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में हमेशा लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को बोल
जीवन में हमेशा दूसरे लोगों की मदद करने की सीख कहानी में दी गई है। इसलिए हमें अपने जीवन में दूसरे लोगों की सेवा करनी चाहिए।
-खुशी सिकरवार, आरबीएस, पब्लिक स्कूल, मुरसान बदलते वक्त के साथ लोगों के पास दूसरों की सेवा का समय नहीं है। ऐसा होना नहीं चाहिए, क्योंकि उम्र के इस पड़ाव पर हर किसी को आना है। गरीबों की मदद करनी चाहिए।
-शुभ चौधरी, आरबीएस, पब्लिक स्कूल, मुरसान कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें हमेशा जीवन में लोगों की मदद करनी चाहिए। दैनिक जागरण की संस्कारशाला की कार्यशाला से काफी कुछ सीखने को मिला।
-आयुष वर्मा, एसएनएसबीडी पब्लिक इंटर कॉलेज मेंडू कार्यशाला में हुई चर्चा से काफी कुछ सीखने को मिला। हमें जीवन में लोगों की मदद करनी चाहिए। वृद्ध लोगों को हमसे ही उम्मीद रहती हैं, उनकी अनदेखी ठीक नहीं।
-कनक अग्रवाल, एसएनएसबीडी पब्लिक इंटर कॉलेज मेंडू।