Move to Jagran APP

पूरा हो रहा 500 साल का सपना

संस हाथरस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ रामभक्तों का करीब पांच सौ साल पुराना सपना साकार होने जा रहा है। जिले के रामभक्तों में गजब का उत्साह है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 01:22 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 01:22 AM (IST)
पूरा हो रहा 500 साल का सपना
पूरा हो रहा 500 साल का सपना

संस, हाथरस : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ रामभक्तों का करीब पांच सौ साल पुराना सपना साकार होने जा रहा है। जिले के रामभक्तों में गजब का उत्साह है। बोले राम भक्त

loksabha election banner

मंदिर के लिए आंदोलन सैकड़ों साल से चल रहा है। 1992 में रमनपुर आदि क्षेत्रों से करीब पचास लोगों का जत्था लेकर अयोध्या गए थे। भूखे-प्यासे रहकर पुलिस के डंडे भी खाए। अब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

- हरप्रसाद शर्मा, रमनपुर पिताजी के साथ पहली बार 1990 में अयोध्या गए थे। वहां पिताजी के साथ गिरफ्तारी दी थी। कई बार अयोध्या जाना हुआ। शहर में भी कई बार आंदोलन में सहभागिता की। मंदिर निर्माण से पूरा परिवार खुश है।

-सुनीत आर्य, कमला बाजार महिलाएं पुलिस से डरा करती थीं। उन्हें उत्साहित करते हुए कारसेवकों के साथ महिलाओं को लेकर अयोध्या गई। वहां गिरफ्तारियां भी दीं। मंदिर निर्माण होते देखना सौभाग्य की बात है।

-कैलासी देवी रमनपुर 40 लोगों को पुलिस ने आगरा सेंट्रल जेल 45 दिनों के लिए भेजा था। उनमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि से भी राम भक्त थे। वहां हमने शाखाएं लगाते हुए जेल में समय बिताया। मंदिर निर्माण होते देख बेहद खुशी हो रही है।

-अनूप अग्रवाल, नवल नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.