Move to Jagran APP

राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर रखा जाए जनपद का नाम

मंगलवार को आजादी के महानायक आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिन पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुरसान स्थित उनकी प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए हाथरस जिले का नाम उनके नाम पर रखने के साथ मुरसान में राजकीय डिग्री कालेज व पार्क की स्थापना व विशाल प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 02:57 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 02:57 AM (IST)
राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम  पर रखा जाए जनपद का नाम
राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर रखा जाए जनपद का नाम

जासं, हाथरस : मंगलवार को आजादी के महानायक, आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिन पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुरसान स्थित उनकी प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए हाथरस जिले का नाम उनके नाम पर रखने के साथ मुरसान में राजकीय डिग्री कालेज व पार्क की स्थापना व विशाल प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। हाथरस में भी विचार गोष्ठी का आयोजन कर प्रतिमा स्थापना की मांग की गई।

loksabha election banner

मुरसान के रामलीला ग्राउंड स्थित राजा साहब की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। साथ ही कहा कि आजादी के लिए उन्होंने काफी यातनाएं सही। वक्ताओं ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप के नाम से हाथरस जिले का नामकरण करते हुए उनकी जन्मस्थली मुरसान में एक राजकीय डिग्री कालेज व पार्क की स्थापना की जानी चाहिए। साथ ही युवाओं को उनके बारे में अवगत कराए जाने के लिए उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि मुरसान में जो पार्क दयनीय हालत में है उसे बेहतर करते हुए प्रतिमा बदलवाने की मांग प्रशासन से की है। वक्ताओं ने कहा कि राजा साहब ने उम्र भर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। इस मौके पर राजा गरुड़ध्वज सिंह, कप्तान सिंह ठेनुआ, सीवी सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, रविद्र सिंह ठेनुआ, वीरी सिंह, शिवदयाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हाथरस के मोहल्ला नवल नगर में मंगलम जन कल्याण समिति व मानव सेवा क्लब ने भी राजा महेंद्र प्रताप की जयंती मनाई। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने 31 साल विदेशों में रहकर आजादी का बिगुल फूंका। उन्होंने देश के लिए राजर्षि सुख भी त्याग दिया था। महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि 1957 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मथुरा से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी हराया था। ऐसे महापुरुष को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए। इस मौके पर गिर्राज किशोर वाष्र्णेय, नितिन कुमार, पीयूष कुमार, चुन्नू कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.