प्रदूषण फैलाने पर ईओ ने कंपनी को थमाया नोटिस
तालाब चौराहे पर धूल उड़ने से रास्ता निकलना हुआ मुश्किल पानी डालने के बाद रात में करना होगा तालाब में खोदाई कार्य।
संस, हाथरस : तालाब चौराहे पर इन दिनों धूल के चलते राह गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। तालाब में हो रही खोदाई के चलते चारों ओर धूल उड़ रही है। इसका निरीक्षण करते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने खोदाई कार्य कर रही निजी कंपनी के संचालक को नोटिस जारी किया है।
नगर पालिका की ओर से तालाब के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए तालाब की खोदाई की जा रही है। यह कार्य रांची की निजी कंपनी को दिया गया है। खोदाई में निकल रही मिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली व ट्रकों से ले जाया जा रहा है। खोदाई व मिट्टी डलवाने के कार्य से काफी धूल आसपास उड़ रही है। तालाब चौराहा व मेंडू रोड पर धूल के चलते निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क पर मिट्टी जमा होने से वाहनों के फिसलने का डर बना हुआ है। अब पानी डालकर रात
में होगा खोदाई कार्य
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने तालाब पर खोदाई कार्य निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर कार्यदायी संस्था रांची की निजी कंपनी के संचालक को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। उन्होंने धूल न उड़े इसके लिए पानी डालकर खोदाई कार्य रात के समय कराने के निर्देश दिए हैं।
इगलास अड्डा स्थित श्याम सरोवर का भी ईओ ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा डालकर गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी स्थानीय लोगों को दी। निरस्त शस्त्रों को फौरन थाने में जमा कराएं जासं, हाथरस : डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि थानेदार निरस्त हो चुके लाइसेंस वाले शत्र थानों में जमा कराएं। शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाएं।
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। साफ कहा कि अपराधियों के प्रति कतई रहम न बरतते हुए उनको जेल भेजा जाए। न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे। आबकारी अधिकारी अभियान चलाकर देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण करें। डीएम को अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि 158 स्थानों पर छापे मारकर 196 नमूनों का संग्रहण किया गया जिसमें मानक पूरा न करने वाले 36 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस दिए एवं 229 व्यक्तियों पर अर्थदंड लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।