जिपं से करोड़ों के विकास कार्य, कोई गांव नहीं छोड़ा
सादाबाद में पूर्व मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने हाथरस रोड स्थित रामवती कुंज भवन पर आयोजित कार्यक्रम में 21 विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किया।
संसू, हाथरस : सादाबाद में पूर्व मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने हाथरस रोड स्थित रामवती कुंज भवन पर आयोजित कार्यक्रम में 21 विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सर्वप्रथम विधायक निधि के माध्यम से गांव में सड़कें तथा खरंजा बनवाने के कार्य किए। जो गांव रह गए थे, उनमें जिला पंचायत के माध्यम से सड़क निर्माण डामरीकरण तथा इंटरलॉकिग खरंजे बिछाने का काम किया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा जनपद में करोड़ों रुपये के कार्य कराए गए हैं। अभी लगातार यह कार्य कराए जा रहे हैं। सभी स्थानों पर जो कार्य कराए गए हैं। एनएच 93 से नगला मांधाता डामरीकरण, नगला मोहकम से नगला संता मार्ग का नवनिर्माण, नगला गिरधारी से कुरसंडा मार्ग तक लेपन व नव निर्माण, रामगढ़ से अहेरिया बस्ती से कोरना रोड, हरियागढ़ी से गढ़ी बैरु, छत्तरगढ़ी से नगला नवल, ऊंचा गांव से घाटमपुर डामरीकरण, कोरना चमरुआ से नगला मल्लू, खोंडा रसगवा मार्ग से कुकरगवां डामरीकरण, सादाबाद जलेसर मार्ग से मढ़ाका डामरीकरण, गुरसोटी बम्बा से नगला पुजारी भदूरी तक, कोरना संपर्क मार्ग से रतिभान गड़ी, एनएच 93 से चंदपा, मांगरू खोड़ा मार्ग से नगला प्रेम सिंह, मई नेरा मार्ग से नगला हेली, जारऊ मार्ग से बाजीबुर्ज तक, मई हरिया घड़ी संपर्क मार्ग से पोलरा तक, नगला मनी से नगला पचौरी तक, चाचापुर भटेला मार्ग से नगला मोती राम रोड पर लेपन सहित 21 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस मौके पर सत्य प्रकाश पाराशर उर्फ खोना बाबा, आरसी उपाध्याय, राजेश शर्मा, सतीश रावत, संजीव भारती प्रधान, गिरीश पचौरी, मुकेश उपाध्याय, मनोज सारस्वत, संजीव शर्मा, नीरज दीक्षित, पुष्पेंद्र उपाध्याय, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, सुनील शर्मा, अरुण शर्मा मौजूद थे।