Move to Jagran APP

उद्योगों में स्थापित करनी होगी कोविड हेल्प डेस्क

पीपीई किट के अलावा मास्क सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं कर्मचारियों के कोविड टेस्ट व वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 05:26 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 05:26 AM (IST)
उद्योगों में स्थापित करनी होगी कोविड हेल्प डेस्क
उद्योगों में स्थापित करनी होगी कोविड हेल्प डेस्क

जासं, हाथरस : कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान उद्योगों को खोलने की छूट तो दी गई है लेकिन कोविड की गाइड लाइन का सख्ती का पालन करना होगा। उद्यमियों को अपने उद्योगों में कोविड हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही काम करने वालों की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।

loksabha election banner

मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से जिलाधिकारियों को जारी पत्र में उपायुक्त उद्योग की भी जिम्मेदारी तय की गई। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पीपीई किट के अलावा मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए जाएं। काम पर आने वालों का तापमान चेक करने के लिए थर्मल स्क्रीनर व ऑक्सीजन लेवल नापने पर ध्यान देना होगा। कर्मचारियों को आने-जाने के लिए पास जारी किए जाएं। अभियान चलवाकर उनका टीकाकरण भी करवाया जाए और उनकी समय-समय पर एंटीजन टेस्ट व कोविड लक्षण पाए जाने पर आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। ऐसी बड़ी इकाइयां जहां अधिक कर्मचारी हैं, वहां दूर से आने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित ढंग से रहने का प्रबंध संबंधित इकाई परिसर में ही करना होगा, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। बाहर से आने वाले श्रमिकों के रोजगार पर भी ध्यान दिया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

लोगों को जागरूक कर रही पालिका

संस, हाथरस: शहर में नगर पालिका ने रेडियो सिस्टम पर जनजागरण शुरू किया है। इससे शहर के लोगों को जागरूक करने का कार्य एनाउंस द्वारा किया जा रहा है। कोरोना काल में इससे कोविड-19 नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाथरस नगर पालिका ने शहर में जो रेडियो सिस्टम शुरू किया है उसके तहत शहर के प्रमुख चौराहे, बाजार व हाईवे पर लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। इसके लिए पालिका परिसर में एक रेडियो स्टेशन बनाया गया है। ईओ डा. विवेकानंद गंगवार ने बताया रेडियो का प्रसारण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एनाउंस कर कोविड के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। रेडियो प्रसारण कोरोना काल में बहुत काम आ रहा है। इस पर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार शुरू किया है। अब तो प्रशासनिक व पुलिस के आला अधिकारी भी लोगों को जागरूक करने के लिए लगे हुए हैं। सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक प्रसारण किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.