कांग्रेसियों ने योगी-मोदी सरकार पर साधा निशाना
संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर कांग्रेस द्वारा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के झूठे वायदे की पोल खोल एव
संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर कांग्रेस द्वारा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के झूठे वायदे की पोल खोल एवं कांग्रेस के जनहित के कार्यो को जनता को बताने के लिए कांग्रेस वार्ड सम्मेलन जोन एक का सिटी स्टेशन के पास हुआ।
अध्यक्षता बोहरे दीनदयाल ने की। सम्मेलन में शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा जितने वायदे जनता से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने किए थे। उनमें से एक भी वायदा मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है। जनता को केवल भ्रमित करने का काम सरकार ने किया है। देश को नेहरू,शास्त्री व इंदिरा गांधी ने सशक्त बनाया है।
आने वाले 2019 के चुनावों में जनता करारा जवाब भारतीय जनता पार्टी को देगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट एवं आदित्य शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम उद्योगपति देश का पैसा लेकर विदेशों में भाग गए। सम्मेलन में नारायण प्रसाद पिप्पल, पन्ना लाल, संजय कप्तान सुरेश विराट, राजीव कप्तान, रीना वाल्मीकि, गिरिराज ¨सह गहलौत, सरदार सुरजीत ¨सह, संजय सेठ, अमर विराट, सुरेश विराट, शीतल प्रसाद, शंकर लाल खरे, रमेश लहरी आदि मौजूद रहे।