कांग्रेसियों ने मनाया विश्वासघात दिवस, पुतला फूंका
हाथरस : सिकंदराराऊ में केंद्र सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर काग्रेस के राष्ट
हाथरस : सिकंदराराऊ में केंद्र सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर काग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को विश्वासघात दिवस मनाया। जिला चीफ जगतवर्ती पाठक के नेतृत्व में काग्रेसियों ने नगर पालिका क्रीड़ा स्थल के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मोदी-शाह का देखो खेल सरकार, हो गई वादे पर फेल, जब-जब भाजपा आई है भ्रष्टाचार महंगाई लाई है आदि नारे लगाए। जगतवर्ती पाठक ने कहा कि भाजपा ने चार वर्ष में एक वादा पूरा नहीं किया। चुनाव के दौरान मोदी ने जितने वायदे किये थे सब झूठे साबित हुए हैं। यह जनता के साथ विश्वासघात है। आज तक गरीब आदमी अपने खाते में 15 लाख रुपये आने का इंतजार कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खा ने कहा कि प्रधानमंत्री के झूठ से देश की जनता तंग आ चकी है और इस झूठी सरकार से मुक्ति चाहती है। 2019 के चुनाव में पूरे देश में भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जहीरुद्दीन पीरजादा ने व संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर हसीन खां, अब्दुल्ला कुरैशी, शाकिब सिद्दीकी, वसीम राइन, सम्मद कुरैशी, असद शकील, आलोक यादव, प्रशात चौहान, प्रदीप जादौंन, युवराज सिंह, अनवर टीटू, शाकिब कुरैशी, फैजान फारुखी,. लव ठाकुर, शुभम पंडित, सन्नी कुशवाह, रितिक पांडेय, इरफान कुरैशी, अफजल सलमानी, हरीश वशिष्ठ, बबलू कुमार, दीपू यादव, शेर सिंह, अहसान अली असंारी आदि मौजूद थे।
हाथरस में कांग्रेसियों ने रैली निकाली
महंगाई पर भाजपा को जमकर कोसा
फोटो 2, 3
संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर में रैली निकालकर सरकार को जमकर कोसा गया। किशोर टॉकीज पर महात्मा गांधी पार्क में धरना दिया। कांग्रेसियों के हाथों में स्लोगन लिखे नारे लगे हुए थे।
धरने को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा शशि गुरु एवं चांद कुरैशी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को छलावा बताया। चौ. विजेंद्र ¨सह एवं रोशन लाल ने कहा कि सरकार अगडों, पिछड़ों व अनुसूचित जाति को लड़ाने का काम कर रही है। शरद उपाध्याय नंदा एवं सत्यप्रकाश रंगीला ने कहा कि चार साल में छलावों के अलावा कुछ नहीं किया। अवधेश बख्शी, ललतेश गुप्ता, अविनाश पचौरी, पन्नालाल ने सरकार को जुमलेबाज बताया। योगेश कुमार ओके एवं चरण ¨सह ने नौटंकी करार दिया। कुर्बान अली शहजादा एवं मोहम्मद कलीम ने कहा कि धर्मवाद का जहर घोलने वाली सरकार बताया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा अच्छे का वायदा कर बुरे दिन आए हैं। इसके बाद जुलूस निकालकर घंटाघर पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। संजय कप्तान, मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, सुरेश चंद्र दीक्षित, देवानंद उर्फ देव, विजेंद्र, विजय ¨सह, विजय कुमार, रीना बाल्मीक, आरके राजू, आकाश मोहम्मद, जितेंद्र शर्मा, अमृत ¨सह पौनियां थे। अध्यक्षता पीसीसी बीना गुप्ता व संचालन पीसीसी अनुज संत ने किया।