स्वच्छता अभियान से दीं मोदी को शुभकामनाएं
सादाबाद बिसावर व अन्य स्थानों पर भी हुए कार्यक्रम केंद्र सरकार के काम गिनाए
जासं, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह में शुक्रवार को गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। केक काटने के साथ जरूरतमंदों को फल भी बांटे गए। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया।
सादाबाद क्षेत्र में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। उसके बाद मथुरा अड्डा, पथवारी माता, मथुरा रोड आदि पर सफाई की गई। कूड़े को उठाकर नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्रॉली में डाला गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल पाराशर, बिसावर मंडल अध्यक्ष हमवीर चौधरी, जिला मंत्री सुनील गौतम, बबलू गौतम, ओमवीर सिंह प्रधान, उदय वाल्मीकि, किशोर जैसवाल आदि मौजूद थे।
बिसावर में केक काटकर, फल बांटकर मोदी का जन्मदिन मनाया गया। युवा भाजपा नेता जगवेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर चल रही है। बिसावर के बिहारी जी मन्दिर पर बिसावर प्रधान चौधरी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में केक काटकर, मिष्ठान्न और फल वितरित किया गया। अशोक चौधरी, कोमल प्रसाद, दुष्यंत चौधरी, जगदेव आर्य, सुमित शर्मा, विष्णु शर्मा, मुकेश चौधरी, हेमू चौधरी आदि मौजूद थे।
रावत कॉलोनी स्थित कार्यालय पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित अजय रावत के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए। मंडल अध्यक्ष शिव देव दीक्षित, मंडल महामंत्री अनंत सोलंकी, विवेक रावत, गौरी शंकर यादव, मनोज शर्मा के के अलावा रुहेरी मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। स्वच्छता सच्ची सेवा : शालिनी
हाथरस : सेवा सप्ताह के अंतर्गत मीतई मंडल के गांव दादनपुर की सेक्टर प्रभारी शालिनी पाठक के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। शालिनी पाठक ने कहा कि स्वच्छता ही सच्ची सेवा है और प्रधानमंत्री के इस अभियान को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। इस दौरान विजेंद्र सिंह प्रधान, अमर सिंह पूर्व प्रधान, जयपाल सिंह, ओम प्रकाश, अतुल पाठक, सचिन अग्रवाल, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
विधायक ने लगाई झाड़ू
सिकंदराराऊ में भाजपाइयों ने क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में झाडू लगाकर सफाई की। राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का सपना साकार किया है। प्रत्येक घर को शौचालय देकर गाव और नगर ओडीएफ बनाए हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, अनिल सिंह, लोकेश जादौन, शिव प्रताप सिसोदिया, सुमित ठाकुर, रामदास बाल्मीकि, विपिन लाल, बृज मोहन गुप्ता, आरती त्रिवेदी, शिव कुमार सिंह, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, वैभव गुप्ता, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। कस्बा कचौरा में भाजपाइयों ने पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चौहान एवं पूर्व मंडल संयोजक योगेश परमार के नेतृत्व में डॉ.अनिल माहेश्वरी क्लीनिक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत मरीजों को फल एवं बिस्कुट आदि का वितरण किया। मुकेश चौहान एवं योगेश परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में प्रयास किया है कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करें। वह सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। डॉ अनिल माहेश्वरी, सुबोध गुप्ता, निर्मल गुप्ता, राकेश गुप्ता, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र जादौन आदि मौजूद थे।
पुरदिलनगर कस्बे में भाजपा नेता सुरेश चंद्र के कैम्प कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया और मिष्ठान वितरित किया गया। भाजपा नेता सुरेश चंद्र आर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर सुरेश चंद्र आर्य, संजीव जाखेटिया, दिनेश गुप्ता, सचिन दीक्षित, बंटी आर्य, अनिरुद्ध व्याणी, देवेन्द्र कुशवाह, दिनेश सोनी, भानु आर्य अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।