दीपावली से वाणिज्य कर विभाग की भी होगी चांदी
लॉकडाउन में फुटकर से लेकर थोक व्यापार प्रभावित होने से वाणिज्य कर विभाग का राजस्व भी प्रभावित हुआ।
जासं, हाथरस : लॉकडाउन में फुटकर से लेकर थोक व्यापार प्रभावित होने से वाणिज्य कर विभाग का राजस्व भी प्रभावित हुआ। दीपावली पर होने वाली बिक्री से गद्गद विभाग को महीने के अंत में अच्छी उम्मीद है। विभाग को डेढ़ से दो करोड़ रुपये अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वाणिज्य कर विभाग में हर महीने औसतन 10-11 करोड़ रुपये का राजस्व जमा होता है। यह राजस्व दूसरे महीने की 20 तारीख तक जमा होता है। इस बार वित्तीय वर्ष के आखीर में लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। इसके बाद सभी त्योहारी और शादी के सीजन भी कारोबार की ²ष्टि से फ्लॉप रहे। लॉकडाउन के दौरान राजस्व तीन करोड़ तक रह गया था। अक्टूबर में नवरात्रि से हालात सुधरने लगे। इसके बाद दशहरा, दीपावली के साथ शादी का सीजन भी शुरू हुआ। नवंबर में दीपावली के बाद दिसंबर में व्यापारी जब कर जमा करेंगे तो विभाग अच्छे राजस्व का अनुमान लगा रहा है। विभाग को डेढ़ से दो करोड़ राजस्व अधिक मिलने की उम्मीद है। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एससी दीक्षित ने बताया कि बाजार में जिस तरह त्योहार को लेकर खरीदारी चल रही है, उससे अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इससे विभाग की आय भी बढ़ेगी। दिसंबर के महीने में अच्छे राजस्व की प्राप्त होगी। छेना, मावा व पनीर के पांच नमूने लिए
जासं, हाथरस : एफडीए की टीम ने गुरुवार को भी छापामार अभियान चलाया। टीम ने छेना, पनीर व मावा के पांच नमूने लिए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह के अनुसार टीम ने गुरुवार को अभियान चलाया। इस टीम ने मधुगढ़ी निवासी मुकेश कुमार वाष्र्णेय की आगरा रोड पर गौरी मिठास स्वीट्स एवं नमकीन के यहां से छेना का नमूना लिया। सादाबाद गेट पर सुपर गोविद मार्केट स्थित मुकेश शर्मा की दुकान से मावा का नमूना लिया। इसके अलावा टीम ने दिनेश कुमार की मेंडू गेट स्थित नीरज मिल्क प्रोडक्ट्स से पनीर का नमूना लिया। इसके अलावा चामड़ गेट स्थित निखिल पाठक के वीरेश स्वीट्स सेंटर से मावा व मेंडू गेट शिवम मिल्क प्रोडक्ट के यहां से पनीर का नमूना लिया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, केएल वर्मा, बीएन कटियार, मुनेंद्र कुमार, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।