Move to Jagran APP

कस्बों और गांवों में भी बालदिवस की धूम

स्कूलों में कहीं लगाई गई स्टाल तो कहीं हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:02 AM (IST)
कस्बों और गांवों में भी बालदिवस की धूम
कस्बों और गांवों में भी बालदिवस की धूम

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद में पं.नेहरू के जन्मदिन पर कस्बों और गांवों के स्कूलों में भी बाल दिवस मनाया गया। बासआमरू स्थित एनएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक बॉबी उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद ने नेहरू के जीवन की गाथा बच्चों को बताई। डीसी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने नाना प्रकार के व्यंजन के स्टाल लगाए थे। मढनई के एमजे पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। शुभारंभ प्रबंधक मुनेश कुमार ने किया। आरबीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बीएस उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों का मार्गदर्शन किया। सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गंगा प्रसाद मेमोरियल प्रसार सेवा समिति के सौजन्य से बाल दिवस मनाया गया। बच्चों को आकर्षक उपहार दिए गए। प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा, प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल मौजूद रहे।

loksabha election banner

सहपऊ के बजरंग इंटर कॉलेज नगला सलेम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एमएल इंटर कॉलेज, ग्लोरी मॉडर्न स्कूल, कपूरी देवी बुद्धसेन कन्या उच्च माध्यमिक, श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज मानिकपुर, जेके इंटर कॉलेज तामसी आदि में भी बाल दिवस की धूम रही। सासनी में हुईं प्रतियोगिताएं

सासनी क्षेत्र में विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। विजयगढ़ रोड स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. विकास सिंह, गीतांजलि इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, एबीजी गुरुकुलम में प्रधानाचार्य डॉ. बरखा गुप्ता, केएल जैन इंटर कालेज प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन, कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, विद्यापीठ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने बच्चों को नेहरू के जीवन के बारे में बताया और महापुरुषों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। दयानंद बाल मंदिर, चाणक्य पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में लेख, निबंध, बटरफ्लाई, डेकोरेशन, इमला, भाषण, कविता आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। सिकंदराराऊ में नवाजे गए बच्चे

सिकंदराराऊ : राज कमल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राठौर तथा एमडी नीलम सिंह राठौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने कई तरह के स्टाल लगाए थे जिन्हें पुरस्कृत किया गया। अमोलचंद पब्लिक स्कूल में एमडी विपिन वाष्र्णेय, डायरेक्टर सागर वाष्र्णेय ने शुभारंभ किया। छठवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने खो-खो, कबड्डी ,दौड़, फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता पुरस्कृत किए गए। प्रधानाचार्य नितिन चढ्डा व अनूप गुप्ता ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संदेश छात्रों को दिया।

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिताएं एवं सास्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य रंजना कुमार ने बच्चों को पुरस्कार बाटे। लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली में शुभारंभ भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह व स्कूल प्रबन्धक राजेश कुमार ने किया। यहां भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनीता, द्वितीय पंकज एवं तृतीय आशा कुमारी एवं रंगोली में प्रथम सरिता व अनीता, द्वितीय रोहित व सपना एवं तृतीय मोहिनी व काजल को पुरस्कृत किया गया। कंबाइंड इंग्लिश मीडियम विद्यालय कचौरा में प्रधानाध्यापक राम खिलाड़ी यादव ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें कुमारी पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हसायन पुरदिलनगर में भी मनाई गयी नेहरू की जयंती हसायन पुरदिलनगर में भी मनाई गयी नेहरू की जयंती

पुरदिलनगर : श्री मुन्नी लाल पचौरी इंटर कालेज सराय जरेरा में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्त्रम हुआ। श्रद्धाजलि अर्पित की गई तथा केक काटा गया। रमेशचंद्र जूनियर हाईस्कूल जरेरा में भी केक काटा गया। नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल में भी बालदिवस की धूम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.