भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह
असरदार सार्वजनिक स्थानों पर विधायक चेयरमैन व भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू
जासं, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा नगर कमेटी ने विधायक सदर हरीशंकर माहौर व नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक सदर ने सड़कों पर झाड़ू लगाई तो नगर की टीम ने कूड़े को उठाकर गाड़ियों में डाला। सफाई अभियान में आसपास के लोगों ने भी भाग लिया। नगर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, अनिल कूलवाल, दिलीप चौधरी, मोरमुकुट गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, संतोष जोशी, बबीता वर्मा, मनीषा गोस्वामी, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अंकुश वाल्मीकि, करन वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड, क्रांति चौक, बागला जिला अस्पताल, पुराने एसपी ऑफिस आदि सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराई गई। इस दौरान आकर्षक रंगोली सजाई गई। नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार आदि मौजूद थे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक शालिनी पाठक के नेतृत्व में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। शालिनी पाठक ने कहा कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो पहले अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना पड़ेगा। तभी हम अपने आप को समाज को और परिवार को अपने देश को स्वस्थ रख पाएंगे। कार्यक्रम में पूनम शर्मा, राजकुमारी चौहान, मनीषा गोस्वामी, संतोष जोशी, बबली सिंह, प्रेमलता देवी, ब्रज क्षेत्र मंत्री नंदनी देवी उपस्थित रहे।