भाजपा का रात्रि प्रवास कार्यक्रम आज से
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ में भाजपा द्वारा मंगलवार से छह अप्रैल तक गाव -गाव रात्रि प्रवा
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Mar 2018 12:52 AM (IST)Updated: Tue, 27 Mar 2018 12:52 AM (IST)
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ में भाजपा द्वारा मंगलवार से छह अप्रैल तक गाव -गाव रात्रि प्रवास कार्यक्रम होगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता रात्रि प्रवास कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धिया बताएंगे तथा स्थानीय जनसमस्याओं को भी सुनेंगे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पिछ़डा मोर्चा के जिला संयोजक सेक्रेटरी सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इससे पहले रात्रि प्रवास कार्यक्रम के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐहन मंडल के गावों में 27 व 28 मार्च को वह स्वयं प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में रात्रि विश्राम करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें