Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई जन्माष्टमी, भजनों पर थिरकीं

संसू हाथरस सिकंदराराऊ में भाजपा की जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी एवं महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को महिला मोर्चा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 12:46 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:01 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई  जन्माष्टमी, भजनों पर थिरकीं
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई जन्माष्टमी, भजनों पर थिरकीं

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में भाजपा की जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी एवं महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को महिला मोर्चा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी महिलाओं ने भगवान कृष्ण का पूजन कर भगवान की बधाइया गाई। 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' गीत पर जमकर नृत्य किया और केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर भगवान के जन्म की बधाई दी। मीरा माहेश्वरी ने कहा भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण हैं। कृष्ण और राधा की संयुक्त शक्तिया जीवन को गतिमान बनाने की असीम ऊर्जा प्रदान करती है। इसीलिए जन्माष्टमी पर संसार कृष्णमय हो जाता है। जन्माष्टमी पर पंचामृत का पान करने से पाच ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस अवसर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा, राधा गुप्ता, यशोदा वाष्र्णेय, चंद्रप्रभा, शशिबाला, पवन राघव, सुशीला चौहान, मीना माहेश्वरी, शकुंतला वर्मा, सरोज देवी, लता रानी, वाला जैन, सोनम माहेश्वरी, अर्चना जैन, प्रभा देवी, पुष्पा देवी, गीता चौहान, चंचल वाष्र्णेय, नीरू वाष्र्णेय, राजरानी आदि उपस्थित रहीं। धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

loksabha election banner

जासं, हाथरस : श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने कहा कि श्री कृष्ण ने जीवन सुखी व संपन्न बनाने के लिए संयम व कर्म का उपदेश दिया। इस मौके पर कल्पना शर्मा, रेनू गुप्ता, पूनम वाष्र्णेय, पूर्व प्रधानाचार्य शैलकांता गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार, श्याम सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.