Move to Jagran APP

डा. बीडी ¨सह फिर बने बसपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हाथरस: बसपा में उठापटक का दौर जारी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रघुव

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 01:28 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 01:28 AM (IST)
डा. बीडी ¨सह फिर बने बसपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हाथरस: बसपा में उठापटक का दौर जारी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रघुवीर ¨सह ऊषवा को जिलाध्यक्ष पद से 17 दिन में ही हटा दिया है। उन्हें जोन इंचार्ज बनाया है। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डा.बीडी ¨सह को दी है। वे वर्तमान में जोन इंचार्ज थे और पूर्व में जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसकी पुष्टि आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर ¨सह कश्यप ने की है। उन्होंने कहा कि बहनजी ने संगठन की मजबूती के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

loksabha election banner

बसपा संगठन में उठापटक का दौर थमा नहीं है। निकाय चुनाव में दिनेश देशमुख एडवोकेट जिलाध्यक्ष थे। नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए पार्टी की टिकट वितरण के दौरान तीन नवंबर को उन्हें पदमुक्त कर दिया था। इस पद की जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव लड़ चुके ब्रजमोहन राही को दे दी थी। वे ढाई माह तक इस पद पर तैनात रहे। 24 जनवरी को उन्हें पदमुक्त करते हुए अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष रहे रघुवीर ¨सह ऊषवा को हाथरस का जिलाध्यक्ष बनाया गया था, जो मूलरूप से सासनी के रहने वाले है और तीस साल से अलीगढ़ में रह रहे थे। उन्हें वाट्सएप पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था। उनके द्वारा संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे थे। हालांकि बसपाइयों ने ऊषवा का विरोध भी किया था।

डा. बीडी ¨सह 1990 से बसपा से जुड़े हुए हैं वे 1999 से लेकर वर्ष 2012 तक जिलाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वर्तमान में वे जोन इंचार्ज थे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे निभाते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.