Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में सरकार बनते ही झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

जासं हाथरस महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना के बदले तेवर से सस्पेंस में अटके भाजपाइयों के लिए शनिवार खुश कर गया। भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाकर पार्टी के लोगों को झूमने का मौका दे दिया। साबित कर दिया कि उसकी रणनीति का मुकाबला नहीं कर सकता।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:01 AM (IST)
महाराष्ट्र में सरकार बनते ही  झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई
महाराष्ट्र में सरकार बनते ही झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

जासं, हाथरस : महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना के बदले तेवर से सस्पेंस में अटके भाजपाइयों के लिए शनिवार खुश कर गया। भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाकर पार्टी के लोगों को झूमने का मौका दे दिया। साबित कर दिया कि उसकी रणनीति का मुकाबला नहीं कर सकता।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर मिष्ठान बांटकर आतिशबाजी भी चलाई। भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थिर सरकार बनाकर भाजपा सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास का नारा सार्थक करेगी। भाजपा के शहर अध्यक्ष मोहन पंडित ने कहा कि अब महाराष्टर में विकास की गंगा बहेगी। शिवसेना अपने स्वार्थ के कारण भाजपा से अलग हो गई, मगर भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा पांच साल सरकार चलाएगी। वहां की जनता खिचड़ी सरकार नहीं चाहती थी। यहां सरकार बनने की खुशी जताते हुए मिठाई बांटने वालों में हरीशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, संजय सक्सेना, दिनेश शर्मा, अशोक कुमार, रजत अग्रवाल, सुनीत आर्य, सुनीता शर्मा, दयाराम शर्मा, अजय रावत, सुरेश चौधरी, पूनम शर्मा, विजय पंडित आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.