भूमि पूजन होते ही राम के मंदिर का सपना पूरा, अब काशी व मथुरा की बारी : साध्वी तितिक्षा
संसू हाथरस सिकंदराराऊ में सोमवार को जय माता दरबार श्रीजी पीठ बरेली की महामंडलेश्वर पूज्य दीदी साध्वी तितिक्षा सरस्वती का वृंदावन जाते समय धर्म संघ पीठ परिषद के पदाधिकारियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने चुनरी ओढ़ाकर तथा गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। साध्वी ने कहा कि पाच सदी के इंतजार के बाद आराध्य प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का सपना साकार हुआ है। अब अगला लक्ष्य काशी विश्वनाथ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की परिकल्पना बाकी है।
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में सोमवार को जय माता दरबार श्रीजी पीठ बरेली की महामंडलेश्वर पूज्य दीदी साध्वी तितिक्षा सरस्वती का वृंदावन जाते समय धर्म संघ पीठ परिषद के पदाधिकारियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने चुनरी ओढ़ाकर तथा गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। साध्वी ने कहा कि पाच सदी के इंतजार के बाद आराध्य प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का सपना साकार हुआ है। अब अगला लक्ष्य काशी विश्वनाथ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की परिकल्पना बाकी है। वह भी जल्दी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गो हत्या एवं ब्राह्मणों का उत्पीड़न चरम पर है। इसको भी सरकार को प्राथमिकता से रोकना चाहिए। स्वागत करने वालों में पंडित गिरजा शकर शर्मा, चेतन शर्मा, अरुण दीक्षित, सौरभ शर्मा, निखिलवर्ती पाठक, दीपाशु शर्मा, पारस शर्मा, नंदिनी शर्मा आदि उपस्थित थे। हिदुओं को लेना होगा देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प
संस, हाथरस : विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस एवं अखंड भारत दिवस संयुक्त रूप से गांव चंदपा स्थित केवल गढ़ी के शालिगरामजी जूनियर हाई स्कूल पर धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता रोमेश शर्मा प्रबंधक ने व संचालन महेश वर्मा ने किया।
शुभारंभ सुनील जी आरएसएस के प्रांत संगठन मंत्री, कैलाश कूलवाल जिला मंत्री एवं रोमेश शर्मा द्वारा भारत माता की छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन मंत्री सुनील जी ने कहा कि आज हिदुओं को संकल्प लेना होगा कि देश को अखंड भारत और भारत को विश्व गुरु बनाना है। इस मौके पर अमन राणा, सुरेंद्र सिसोदिया, आकाश पचौरी, राम उपाध्याय, अखिल ठाकुर, अमित सिसोदिया, हरीश कुमार, शिव कुमार, पुष्पेंद्र कुशवाह, केशव दुबे, गौरव दुबे आदि उपस्थित रहे।