Move to Jagran APP

नामांकन के बाद चले बयानों के तीर

-रामवीर उपाध्याय बोले 15 साल से कहां थे मुकुल - मुकुल उपाध्याय बोले मैं भाजपा का सिपाही हूं -विनोद बोले पूरे घटनाक्रम के लिए मुकुल जिम्मेदार -अविन के पिता बोले मुकुल की पत्नी डमी प्रत्याशी

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 01:15 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 01:15 AM (IST)
नामांकन के बाद चले बयानों के तीर
नामांकन के बाद चले बयानों के तीर

जासं, हाथरस : नामांकन के आखिरी दिन सियासी माहौल गर्माया रहा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन के बाद रामवीर परिवार के सदस्यों के बयानों ने सियासी पारा और चढ़ा दिया। दोनों बड़े भाई रामवीर और विनोद ने जहां अनुज मुकुल उपाध्याय पर निशाना साधा, वहीं मुकुल ने भी सधे अंदाज में सफाई दी। उधर, डॉ. अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा ने वार्ड 14 से नामांकन कर सभी को चौंका दिया है। भाजपा हाईकमान की ओर से उनके स्थान पर मुकुल की पत्नी रितु उपाध्याय को इस वार्ड से टिकट दिया है। सियासी बोल

loksabha election banner

15 साल से मुकुल कहां थे, जब नगर पालिका के चुनाव हुए थे। तब उन्होंने कहा था, मैं हारूं या जीतूं, यहीं रहूंगा। वे किसी के सुख-दुख में कभी दिखाई दिए? सिर्फ जमुना बाग प्रकरण में ही दिखाई दिए। इसके बाद फिर गायब हो गए।

रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री जनपद हाथरस की जनता जानती है कि मेरा हाथरस के प्रति क्या समर्पण रहा है। जब मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया था तब मैं बाहर गया था। जनपद हाथरस मेरा कर्म क्षेत्र रहा है और हाथरस अंतिम क्षेत्र रहेगा। मैं भाजपा का सिपाही हूं।

मुकुल उपाध्याय, पूर्व एमएलसी

पूरे घटना क्रम के लिए मुकुल ही जिम्मेदार हैं। मंत्री के बारे में, मेरे बारे और मुकुल के बारे में सभी लोग जानते हैं। यह रामवीर उपाध्याय का हाथरस है। जिला उन्होंने बनाया है। हाथरस उनके परिवार से जुड़ा हुआ है। परिवार में कोई मतभेद नहीं है। मुकुल भी परिवार के सदस्य हैं।

-विनोद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वार्ड 14 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी भाई के पैरों में गिड़गिड़ा रहे हैं। पार्टी यह मान चुकी है कि वह डमी प्रत्याशी हैं। दूसरा भाई पत्नी को लड़ा रहा है। एक भाई खुद लड़ रहा है। क्षमा शर्मा के पति अविन शर्मा भाजपा में हैं। हम तो आज भी भाजपा में हैं। डमी प्रत्याशी के विरुद्ध हमारी आवाज है।

डॉ. उमाशंकर शर्मा, क्षमा शर्मा के ससुर बसपा के नए जिलाध्यक्ष ने जारी की जिपं सदस्य प्रत्याशियों की सूची

जासं, हाथरस : जिला पंचायत सदस्यों की सूची को लेकर बसपा में मचे घमासान के बाद शनिवार रात ही बाद जिलाध्यक्ष बनी सिंह को हटाकर नया जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख को बना दिया गया। नए जिलाध्यक्ष ने रविवार की रात जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी। वार्ड 1 से सत्यपाल बघेल, 2 से सुरेंद्र पाल बघेल, 3 से लक्ष्मी देवी, 5 से अंजू बघेल, 6 से प्रवीण लता कौशिक, 8 से आरती देवी, 9 से वीरेंद्र सिंह गौतम, 11 से पंकज चौधरी, 14 से मधु चौधरी, 17 से सरला चौधरी, 18 से सरोज देवी, 20 से वरुण गौतम, 21 से गायत्री बघेल, 22 से तक्युमजहां उर्फ बबली गहलोत, 23 से प्रियंका व 24 से निर्वल देवी प्रत्याशी होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.