गेहूं की आवक कम, मंडल में तीसरी रैंक
निर्धारित है 57900 मीट्रिक टन का लक्ष्य खरीदा 37800 एमटी गेहूं मंडल में जनपद को मिली है तीसरी रैंक अलीगढ़ रहा प्रथम संवाद सहयोगी हाथरस जनपद में गेहूं खरीद की कमजोर बनी हुई है। 15 जून तक निर्धारित तिथि
संवाद सहयोगी, हाथरस: जनपद में गेहूं खरीद की कमजोर बनी हुई है। 15 जून तक निर्धारित तिथि में गेहूं की खरीद का लक्ष्य विभागीय अधिकारियों को पूरा करना पड़ेगा। गेहूं की खरीद रैंक जारी की गई है। इसमें अलीगढ़ मंडल में जनपद को तीसरा स्थान मिला है। मंडल स्तर पर इसमें प्रथम स्थान पर अलीगढ़, दूसरे पर कासगंज, तीसरे पर हाथरस व चौथे स्थान पर एटा जनपद रहा है। अधिकारियों के अनुसार बारदाने के कमी के चलते रैंक में जनपद पिछड़ा है।
जनपद में गेहूं की खरीद निर्धारित 54 क्रय केंद्रों पर की जा रही है। बारदाने की कमी के चलते अब अपेक्षा के अनुरूप खरीद नहीं हो पाई है। निर्धारित लक्ष्य 57900 मीट्रिक टन को पाना अधिकारियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण गेहूं की आवक का कम हो जाना भी है। गुरुवार को जनपद में एक हजार मीट्रिक टन की खरीद की गई। अब तक जनपद में 37800 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इनका कहना है:
जनपद में गेहूं की खरीद पचास प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
- राजेश सिंह डिप्टी आरएमओ