Move to Jagran APP

रिटायर्ड दारोगा के बेटे की हत्या में एक आरोपित बंदी

गिरफ्त में आते ही आरोपित की हालत बिगड़ी हाई बीपी पर करना पड़ा अस्पताल में भर्ती ब्लर्ब हमलावरों तक पहुंची कोतवाली सदर पुलिस सभी आठ आरोपितों के नाम आए सामने

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 04:56 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
रिटायर्ड दारोगा के बेटे की  हत्या में एक आरोपित बंदी
रिटायर्ड दारोगा के बेटे की हत्या में एक आरोपित बंदी

जागरण संवाददाता, हाथरस : रिटायर्ड दारोगा के बेटे प्रेम सिंह की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आते ही आरोपित की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कोर्ट में पेश कर जेल ले जाया गया।

loksabha election banner

17 नवंबर की रात नाई का नगला के रहने वाले प्रेम सिंह पुत्र नन्नूमल निगम की पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम सिह (40) छाता (मथुरा) के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। रविवार रात वे अपने भतीजे अभय सिंह उर्फ निकेश पुत्र अशोक कुमार निवासी गढ़ीतमना के साथ घास की मंडी स्थित आलीशान होटल में खाना खाने गए थे, जहां कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद में होटल के बाहर हुई मारपीट में प्रेम सिंह की मौत हो गई थी। कोतवाली सदर पुलिस ने गुरुवार को घटना का पर्दाफाश किया। शहर कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि वार्ड 17 घास की मंडी के सभासद विनोद प्रेमी के भतीजों से प्रेम व अभय का झगड़ा हुआ था। होटल के पास ही घास की मंडी पर इनका घर है। घर के सामने झगड़ा होने पर विनोद व उसके भाई भी मामले में कूद गए थे। पुलिस के अनुसार रविवार रात आदित्य पुत्र महेश, रिकू व दीपक पुत्रगण दिनेश, आकाश पुत्र चंद्रपाल तथा एक अन्य व्यक्ति खाना खा रहे थे। शोर करने पर प्रेम सिंह ने इन्हें टोका था। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक के घर के बाहर मारपीट हुई। मारपीट की जानकारी पर विनोद प्रेमी व इनके भाई अतुल, महेश व दिनेश प्रेमी भी आ गए। सभी ने प्रेम सिंह व अभय के साथ मारपीट की, जिसमें प्रेम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में सभी आठ लोगों के नाम प्रकाश में लाई है। इनमें से दिनेश प्रेमी को गुरुवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली में पूछताछ के दौरान दिनेश की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। काफी देर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार आया। फिर भी पुलिस एंबुलेंस से कोर्ट ले जाया गया। यहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। पुलिस शेष आरोपितों की तलाश में जुटी है। अस्पताल में परिजनों ने दी सफाई

जिला अस्पताल में चल रहे उपचार के दौरान परिजनों ने मामले में सफाई दी। दिनेश के भाई चंद्रपाल ने बताया कि उनके घर के बाहर दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। उन लोगों ने केवल बीच-बचाव किया। वे झगड़े में शामिल नहीं थे। मारपीट करने वाले युवक तो मौके से भाग गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.