अलीगढ़ के चिकित्सक के पिता को जान से मारने की कोशिश
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में मिले, दौड़े परिजन रिश्तेदार सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद सहयोगी, हाथरस : अलीगढ़ में तैनात पशु चिकित्सक के पिता को हाथरस में उनके ही रिश्तेदार ने जान से मारने का प्रयास किया। दो दिन पहले मरणासन्न हालत में वे हाथरस सिटी स्टेशन पर मिले थे। अलीगढ़ में उनका उपचार चल रहा है। पशु चिकित्सक ने कोतवाली सदर में आरोपित रिश्तेदार सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगढ़ के अकराबाद पशु चिकित्सालय पर तैनात डॉ. तरुण ¨सह निवासी क्वार्सी कैंपस, दोदपुर रोड, अलीगढ़ के पिता चोखे ¨सह (72) रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी हैं। वे कानपुर में रहते हैं। 16 सितंबर 2018 को चोखे ¨सह अपने समधी को देखने के लिए हाथरस आए थे। यहां उन्हें देखने के बाद वे दोपहर के समय नजदीकी रिश्तेदार रवि ¨सह निवासी गणेशगंज, खातीखाना के यहां चले गए। वहां रात बिताने के बाद 17 सितंबर को रात आठ बजे चोखे सिह ने पत्नी से फोन पर बात की। 17 सितंबर की रात लगभग 10 बजे एक अनजान व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता सिटी स्टेशन के पास गंभीर हालत में पड़े हैं तथा बेहोश हैं। तरुण ने अपने ससुराल में खबर दी। वे लोग मौके पर पहुंचे तथा चोखे ¨सह को अस्पताल लेकर पहुंचे। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अलीगढ़ ले जाया गया। तब से चोखे ¨सह अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सही उपचार मिलने के बाद बुधवार को डॉ.तरुण परिजनों के साथ कोतवाली सदर पहुंचे। यहां पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। शहर कोतवाल ने चिकित्सक की तहरीर पर रवि ¨सह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चिकित्सक के अनुसार घटना के बाद से रिश्तेदार फरार है। इसलिए उनका शक यकीन में बदल गया।
चिकित्सक ने बताया कि पिता अर्द्धबेहोशी की हालत में रवि का नाम ले रहे हैं तथा रुपये शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। उनके पास कैश था। तरुण ने आशंका जताई है कि रुपये व चैन के लिए रवि ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।