Move to Jagran APP

कोरोना से बचाएंगी पालिका की 70 निगरानी समितियां

कोरोना काल में लोगों को स्वस्थ्य रखने के लिए पालिका की निगरानी समितियां घर-घर पहुंच कर उन्हें जागरूक कर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 03:20 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 03:20 AM (IST)
कोरोना से बचाएंगी पालिका  की 70 निगरानी समितियां
कोरोना से बचाएंगी पालिका की 70 निगरानी समितियां

संस, हाथरस : कोरोना काल में लोगों को स्वस्थ्य रखने के लिए पालिका की निगरानी समितियां घर-घर पहुंच कर उन्हें जागरूक कर रही हैं। साथ ही उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का डाटा एकत्रित कर उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम को समुचित उपचार के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

prime article banner

वैश्विक महामारी कोरोना में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी हो गया है। जागरूकता के चलते ही इस महामारी से लोगों को बचाया जा सकता है। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने निगरानी समितियों का गठन किया है। इसके साथ ही सर्वे टीम भी बनाई गई है। इनमें समिति व सर्वे टीम के तीन सदस्य शहर के सभी वार्डों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नगर पालिका की टीम के सदस्य थर्मल स्केनर से शरीर का तापमान और ऑक्सी पल्स मीटर से पल्स व ऑक्सीजन की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को उपलब्ध मेडिसिन किट से दवाएं भी दे रहे हैं। ईओ डा. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि गंभीर मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए 70 टीमें लगाई गई हैं। संक्रमण से बचाएगा सैनिटाइजेशन कार्य

संस, हाथरस : नगर पालिका हाथरस की ओर से लाकडाउन में प्रतिदिन शहर में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। शहर के अलावा सीमा विस्तारित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के साथ दवा का छिड़काव भी पालिकाकर्मी कर रहे हैं।

शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने शहर के सभी वार्डों में सुबह के समय सफाई की। दोपहर बाद मशीनों से सैनिटाइज किया। यह कार्य नयागंज, चामड़गेट, जलेसर रोड, सादाबाद गेट, आगरा रोड, मुरसान गेट सहित सभी बाजारों में किया गया। बस्तियों में बड़ी मशीनों के नहीं पहुंचने से वहां पर सैनिटाइज का कार्य कर्मियों द्वारा छोटी स्प्रे मशीनों से किया गया। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इन कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि पालिका अपने सीमित संसाधनों का प्रयोग करते हुए दिनरात सेवा कार्य कर रही है। जहां भी पॉजिटिव केस निकलते हैं वहां पर विशेष रूप से सैनिटाइज कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.