Move to Jagran APP

मथुरा में 50 किलो चांदी के घुंघरू लूटे

बिसावर के कारीगरों की बाइक में स्कार्पियो से टक्कर मारकर की लूटपाट ब्लर्ब घायल दोनों कारीगर भर्ती लूटे गए घुंघरू की कीमत आठ लाख रुपये बताई गई

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 01:07 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 01:07 AM (IST)
मथुरा में 50 किलो चांदी के घुंघरू लूटे
मथुरा में 50 किलो चांदी के घुंघरू लूटे

जासं, मथुरा : मथुरा-आगरा सीमा पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बिसावर के चांदी कारीगरों की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया और दोनों से 25-25 किलोग्राम चांदी के घुंघरू से भरे दो बैग लूटकर आगरा की ओर भाग गए। पुलिस ने लूटी गई चांदी की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई है।

loksabha election banner

हाथरस जिले के बिसावर क्षेत्र के गांव गढ़ी ख्याली निवासी बच्चू सिंह पुत्र रामभरोसे और लोचन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह चांदी के घुंघरू के कारीगर हैं। दोनों 42 टंच चांदी के घुंघरू तैयार कर दो बैग में 25-25 किलोग्राम रखकर पल्सर बाइक से आगरा जा रहे थे। दोपहर करीब सवा बजे बल्देव-आगरा मार्ग स्थित गांव कैलाश के समीप सेहत पुल से आधा किलोमीटर पहले पीछे से आए स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बच्चू को ज्यादा चोट आई है। स्कार्पियो के साथ एक बजाज डिस्कवर बाइक पर दो बदमाश भी थे। सभी फुर्ती से घुंघरू से भरे बैग स्कार्पियो में रख आगरा की ओर भाग गए। घटना की तहरीर घायल लोचन सिंह के पुत्र रामरतन निवासी गढ़ी ख्याली, बिसावर, हाथरस ने दी है। वर्जन-

स्कार्पियो सवार बदमाश दो बाइक सवारों को टक्कर मारकर उनसे 50 किलोग्राम चांदी के घुंघरू लूट ले गए। दोनों घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएंगे।

-आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी देहात, मथुरा।

शातिरों ने वीडियो बनाते

राहगीर पर ताना तमंचा बेखौफ बदमाश

-वारदात के दौरान पहुंचे युवक ने बदमाशों को रोकने का किया प्रयास

-तमंचा तान मोबाइल जेब में रखने को कहा, जागरण संवाददाता, आगरा : कैलाश पुल पर चांदी के घुंघरू लूटने के दौरान पहुंचे राहगीर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था। लूट का लाइव वीडियो बनाना चाहा तो बदमाशों ने उसपर तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर मोबाइल जेब में रखने को कहा।

घायल लोचन सिंह (65) और बच्चू सिंह (40) एक ही गांव के हैं। घायलों ने बताया कि बदमाश जिस समय लूटपाट कर रहे थे, उसी दौरान एक राहगीर वहां पहुंच गया। उसने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। उसे वहां से भगा दिया, इस पर वह पुल के ऊपर जाकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। यह देख बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर मोबाइल जेब में रखने को कहा। इससे राहगीर दहशत में आ गया और उसने पुल पर काफी दूर जाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे वहां से गुजरते राहगीर मौके पर पहुंच गए, मगर तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश 50 किलोग्राम चांदी के घुंघरू के दोनों थैले लूटकर स्कार्पियो में रख चुके थे। इसके बाद बाइक और स्कार्पियो सवार बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। गांव से निकलते ही

पीछे लगे थे बदमाश

घायल दोनों चांदी कारीगरों के गांव की दूरी कैलाश पुल से करीब 12 किलोमीटर है। घायलों को आशंका है कि बदमाश गांव से निकलते ही उनके पीछे लग गए थे। रास्ते में उन्होंने डिस्कवर बाइक देखी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि स्कार्पियो सवार बदमाश गांव से कुछ किलोमीटर दूर निकलने के बाद उनके पीछे लगे। आशंका है कि बाइक सवार बदमाशों ने चांदी कारीगरों की लोकेशन मोबाइल पर साथियों को बताई होगी।

शार्टकट के चलते ही

पुल पर हो रही लूट

बिसावर और सादाबाद जहां चांदी के घुंघरू का बड़े पैमाने पर काम होता है, वहां के कारीगर पहले हाथरस मार्ग से टेढ़ी बगिया होते हुए किनारी बाजार जाते थे। उनके साथ अक्सर लूट की घटनाएं होती थीं। कैलाश पुल बन जाने के बाद सर्राफा बाजार से जुड़े सादाबाद और बिसावर के लोगों ने हाथरस मार्ग से आना-जाना बंद कर दिया। शार्टकट के चलते कैलाश पुल का प्रयोग करते हैं। पुल का एक हिस्सा सिकंदरा और दूसरा बल्देव थाना क्षेत्र में पड़ता है। सुनसान रहने के चलते अब तक कई बड़ी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.