हाथरस में 49 ने कोरोना को हराया, नौ नए केस मिले
जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है फिर भी बेहद सतर्कता की जरूरत है।
जासं, हाथरस : जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है। शनिवार को सिर्फ नौ नए मरीज ही सामने आए हैं। 49 मरीज सही हुए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 718 रह गई है। विशेषज्ञ सतर्कता बरतने की सलाह लगातार दे रहे हैं। मास्क लगाए बिना घर से न निकलने और सैनिटाइजर लगाने की कह रहे हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमण जब से शुरू हुआ है तब से काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। एक स्थिति ऐसी भी आई थी कि एक मरीज कोरोना पाजीटिव निकला। एक दिन तो हद हो गई। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 101 तक पहुंच गया। इस बीच एक दिन में 80 मरीज निकले। इस बार राहत यह है कि कोरोना पाजीटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आ रही है। उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। अब तक कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 474 पहुंच गई है। अब तक कुल एक्टिव केसों की संख्या 244 पहुंच गई है।
251 केंद्रों पर 16955 ने लगवाए टीके: शनिवार को 251 केंद्रों पर 16855 लोगों ने ही कोरोना टीके लगवाए। इसमें 191 फ्रंट लाइन वर्करों और वृद्धों को ही कोरोना की बूस्टर डोज दी गईं। वहीं, 15 प्लस के 1539 किशोरों व किशोरियों का टीकाकरण किया गया। कालेज व स्कूलों की छुट्टी का असर किशोर व किशोरियों के वैक्सीनेशन पर दिखाई दे रहा है। 18 प्लस के 2638 को पहली खुराक दी गई। वहीं, 8040 को दूसरी डोज दी गई। 45 प्लस के 459 को पहली डोज व 2186 को दूसरी डोज दी गई। 60 वर्ष से अधिक के 331 लोगों को पहली डोज व 1571 को दूसरी डोज दी गई।
कोरोना मीटर -
कुल जांच- 2,71, 175
आज जांच- 1101
कुल केस- 718
आज सही केस-49
अब तक कुल सही-474
आज के केस- 09
सक्रिय केस- 244
आज मृत्यु-00