विवाह बंधन में बंधे 36 जोड़े
संवाद सूत्र, हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सहपऊ विकास खंड परिसर में विवाह के बंधन में कई जोड़े बंध गए।
संवाद सूत्र, हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सहपऊ विकास खंड परिसर में विवाह के बंधन में कई जोड़े बंध गए।
सहपऊ में 16 मुस्लिम जोड़े सहित 36 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इन जोड़ो में एक मुस्लिम व दस हिन्दू जोड़े हसायन विकास खंड के शामिल थे। मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए ब्लॉक प्रमुख कार्यालय के बरामदे में अलग बंदोबस्त किया गया था। बहरदोई से आए मौलवी अब्दुल मन्नान ने निकाह एवं गायत्री परिवार से आए पंडित हरस्वरूप शर्मा ने ¨हदू जोड़ों को अग्नि के सात फेरे एवं जीवन साथी के साथ सात वचन निभाने की शपथ दिलाई। उससे पहले माँ गायत्री के चित्र के समक्ष बीडीओ शैली गोविल एवं ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह का संचालन राजेश ¨सह ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया। विवाह संपन्न होने के बाद बीडीओ शैली गोविल ने आभार प्रकट किया। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रकाशवीर, एडीओ कोआपरेटिव देवेंन्द्र ¨सह आदि मौजूद थे।
नहीं पहुंचे अफसर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले या तहसील का कोई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि न होने पर विवाह में शामिल होने आए गणमान्य लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे थे। बीडीओ शैली गोविल ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा गया था, जबकि समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने आयोजन को लेकर अनभिज्ञता जताई। सासनी में होंगे सामूहिक विवाह
सासनी : कुशवाह समाज सेवा समिति एवं कुशवाह क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट के द्वारा 19 नवंबर को अलग-अलग सामूहिक विवाह समारोह कराया जाना तय किया गया है। कुशवाह समाज सेवा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार कुशवाह के अनुसार आगरा अलीगढ़ रोड स्थित श्री राम धर्मशाला पर तथा इन्द्रपाल ¨सह कुशवाह के अनुसार कुशवाह क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सामूहिक विवाह राठी फार्म हाउस विजयगढ़ रोड विजहारी पर संपन्न होंगे।