1276 महिलाओं ने लिया अंतरा का लाभ
जासं हाथरस स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के लिए चलाई जा रही योजना अंतरा व छाया के प्रति महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। अब तक जिले में कुल 1276 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन व 471 ने छाया टैबलेट का लाभ लिया है।
जासं, हाथरस : स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के लिए चलाई जा रही योजना अंतरा व छाया के प्रति महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। अब तक जिले में कुल 1276 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन व 471 ने छाया टैबलेट का लाभ लिया है।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रूपेंद्र गोयल ने बताया कि गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन व छाया टैबलेट परिवार नियोजन का सबसे अच्छा साधन है। अस्पताल में दोनों विकल्प नि:शुल्क उपलब्ध हैं। एक अप्रैल 2018 से यह सुविधा निरंतर जारी है। इसका प्रचार-प्रसार भी लगातार कराया जा रहा है।
टोल फ्री पर लें परामर्श
महिलाएं अंतरा टोल फ्री नंबर 18001033044 पर महिला विशेषज्ञ से परामर्श ले सकती हैं। कौन लगवा सकता है
- डिलीवरी के बाद स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
- डिलीवरी के छह सप्ताह बाद।
- जो महिला दो बच्चों में अंतर रखना चाहती हैं।
कब लग सकता है पहला इंजेक्शन
- माहवारी शुरू होने के सात दिन के अंदर
- प्रसव होने के छह सप्ताह बाद
- गर्भपात होने के बाद सात दिन के अंदर